Posts

Showing posts from July, 2018

धौनी पूरी तरह फिट, संन्यास का दबाव ठीक नहीं : विनोद कांबली

Image
पठानकोट, [विनोद कुमार]।  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य विनोद कांबली का मानना है कि महेंद्र सिंह धौनी पूरी तरह से फिट हैं और उनमें अभी बहुत क्रिकेट बची है। वह बड़ी आसानी से अगले वर्ष होने वाले विश्व कप में खेल सकते हैं, इसलिए उन पर संन्यास का दबाव बनाना गलत है। कांबली यहां सीपीएल (सेंट्रल प्रीमियम लीग) की ओर से युवा खिलाडिय़ों में छिपे टैलेंट को पहचानने और निखारने के लिए आयोजित कैंप में शिरकत करने पहुंचे थे। कांबली ने जागरण से बातचीत में कहा कि धौनी ग्राउंड में युवा खिलाडिय़ों को मोटीवेट करते हैं। वह खुद को भी पूरी तरह से फिट रखे हुए हैं जो उनके लंबे समय तक क्रिकेट खेलने का राज है। कांबली यहां सीपीएल (सेंट्रल प्रीमियम लीग) की ओर से युवा खिलाडिय़ों में छिपे टैलेंट को पहचानने और निखारने के लिए आयोजित कैंप में शिरकत करने पहुंचे थे। कांबली ने जागरण से बातचीत में कहा कि धौनी ग्राउंड में युवा खिलाडिय़ों को मोटीवेट करते हैं। वह खुद को भी पूरी तरह से फिट रखे हुए हैं जो उनके लंबे समय तक क्रिकेट खेलने का राज है।

मार्टिन गप्टिल का T20 में धमाका, 38 गेंदों पर बना डाले 102 रन

Image
न्‍यूजीलैंड के क्रिकेटर धमाका करते हुए टी20 मैच में केवल 38 गेंदों पर 102 रन बना डाले. उनकी इस जोरदार पारी की बदौलत वारसेस्‍टरशायर ने इंग्लिश काउंटी क्रिकेट टी20 ब्‍लास्‍ट में नॉर्दम्‍पटनशायर को 9 विकेट से पराजित कर दिया. मैच में वारसेस्‍टरशायर को जीत के लिए 188 रन का बड़ा लक्ष्‍य मिला था लेकिन गप्टिल की पारी की बदौलत टीम ने इस सात ओवर शेष रहते हासिल कर लिया. टीम के लिए जो क्‍लार्क ने भी 33 गेंदों पर नाबाद 61 रन की पारी खेली. View image on Twitter Vitality Blast @VitalityBlast Incredible batting by @ Martyguptill for @ WorcsCCC ! He smashes a 35-ball - the joint-fourth fastest in T20 history Watch every boundary: http:// ms.spr.ly/6018rf6IY   1:57 AM - Jul 28, 2018 359 69 people are talking about this Twitter Ads info and privacy मैच में वारसेस्‍टरशायर के बल्‍लेबाजों गप्टिल और क्‍लार्क ने महज 10 ओवर में 162 रन की साझेदारी कर डाली. गप्टिल ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 12 चौके और सात छक्‍के जमाए. वारसेस्‍टरशायर की पा...

बॉल टैम्‍परिंग विवाद पर ऑस्‍ट्रेलिया के पीटर हैंड्सकोंब ने चुप्‍पी तोड़ी, कही यह बात...

Image
ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर पीटर हैंड्सकोंब ने इस बात से इनकार किया है कि वे मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में हुई बॉल टैम्‍परिंग की घटना में किसी भी तरह से शामिल थे. ऑस्‍ट्रेलियाई टेस्‍ट टीम के सदस्‍य हैंड्सकोंब ने दावा किया कि जो वीडियो दिखाया जा रहा है, वह एडिट किया गया है. इस वीडियो में हैंड्सकोंब मैदान पर ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरन बैनक्रॉफ्ट को संदेश पहुंचाने से पहले हैंड्सकोंब वॉकी-टॉकी पर टीम के तत्‍कालीन कोच डेरेन लेहमैन से बात करते नजर आ रहे हैं. Cricket.com.au ने हैंड्सकोंब के हवाले से कहा, 'यह हैरतअंगेज है कि मीडिया ने इसे (वीडियो फुटेज को) कितना ज्‍यादा एडिट किया है. इसमें मुझे वॉकी-टॉकी पर बात करते हुए फिर कैमरन बेनक्रॉफ्ट की ओर भागते हुए दिखाया गया है.' उन्‍होंने कहा कि मैं उस घटना के 25 से 30 मिनट बाद वॉकी-टॉकी पर था, क्योंकि खिलाड़ी को वॉशरूम जाना था और मुझे फील्डिंग करने आना था मैं कैमरन बैनक्राफ्ट के पास कैचिंग पॉजिशन में फील्डिंग कर रहा था, मैं बस उनके साथ मजाक करने की कोशिश कर रहा था. हम किसी और बारे में बात कर रहे थे." via NDT...

जब जश्‍न मनाने के लिए जर्सी उतार रहा था तो लक्ष्‍मण ने रोकने की कोशिश की थी: गांगुली

Image
ज्‍यादातर भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को अभी भी वह दृश्‍य याद होगा जब टीम इंडिया के कप्‍तान (तत्‍कालीन)  सौरव गांगुली  ने इंग्‍लैंड के खिलाफ नेटवेस्‍ट ट्रॉफी के फाइनल में मिली जीत का जश्‍न अपनी जर्सी को जोरदार तरीके से लहराकर मनाया था. वर्ष 2002 में लॉर्ड्स मैदान की बालकनी से यह 'काम' करते हुए सौरव ने इंग्‍लैंड के हरफनमौला एंड्रयू फ्लिंटाफ को उन्‍हीं की शैली में जवाब दिया था. करीब 16 साल पहले की इस घटना के बारे में यादें ताजा करते हुए गांगुली ने बताया कि जब वे जश्‍न मनाने के लिए अपनी जर्सी उतार रहे थे तो टीम के सहयोगी वीवीएस लक्ष्‍मण ने उन्‍हें रोकने की कोशिश की थी. गौरव कपूर के शो 'ब्रेकफास्‍ट विद चैंपियंस' में टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान गांगुली ने बताया, 'मैं दायीं ओर खड़ा था और लक्ष्‍मण बायीं ओर थे. हरभजन सिंह मेरे पीछे खड़े थे. इस मैच में भारतीय टीम को मिली रोमांचक जीत के बाद जब मैं अपनी टी-शर्ट निकाल रहा था तो लक्ष्‍मण ने कहा, यह मत करो, यह मत करो.' सौरव के अनुसार, जब मैंने टी-शर्ट उतारा तो लक्ष्‍मण ने पूछा था, 'अब तुम क्‍या करोगे'. जवाब में स...

Ind vs Eng: टेस्‍ट टीम में चुने गए आदिल राशिद के समर्थन में आए इयान बॉथम, कही यह बात...

Image
भारत के खिलाफ पहले टेस्‍ट के लिए इंग्‍लैंड टीम में शामिल किए जाने के बाद आलोचकों के निशाने पर आए स्पिनर आदिल राशिद के समर्थन में इयान बॉथम खुलकर सामने आ गए हैं. महान ऑलराउंडर इयान बॉथम ने राशिद को चुने जाने को लेकर पूर्व कप्‍तान माइकल वॉन के बयान को गैरजरूरी बताया. बॉथम ने कहा कि राशिद को घरेलू टीम में चुने जाने से उठा विवाद दुर्भाग्‍यपूर्ण है. गौरतलब है कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने राशिद के चयन को हास्‍यास्‍पद करार दिया था. इंग्‍लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन भी कह चुके हैं कि राशिद को टीम में चुना जाना काउंटी क्रिकेट के लिये अच्छा नहीं है. बहरहाल, इंग्‍लैंड के पूर्व क्रिकेटर बॉथम इससे इत्तेफाक नहीं रखते. चयन को लेकर माइकल वॉन के तंज का आदिल राशिद ने दिया यह जवाब... बॉथम ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘माइकल (वान)क्या कहना चाहते हैं, मैं समझ नहीं सका, यह गैर जरूरी है. आदिल भी इससे परेशान हो चुका है और उसने इसलिये प्रतिक्रिया दी. काफी कुछ लिखा गया और मुझे यह बात समझ नहीं आ रही.  मुझे वह लड़का पसंद है और मुझे लगता है कि वह अच्छा खेल रहा है. ’गौरतलब है कि आदिल राशिद ने...

पाकिस्‍तान के 'कप्‍तान' इमरान की अगुवाई में क्‍या क्रिकेट डिप्‍लोमेसी अब लाएगी रंग

Image
भारत और पाकिस्तान के रिश्ते को सुधारने के लिए क्रिकेट की भूमिका की बड़ी चर्चा होती रही है. यह कहा जाता रहा है कि क्रिकेट डिप्लोमेसी के जरिए दोनों देशों के रिश्ते को बेहतर किया जा सकता है. कई बार ऐसी कोशिश भी हुई लेकिन नतीजा सिफर रहा. वर्ष 2011 के क्रिकेट वर्ल्‍डकप का सेमीफाइनल मैच जब मोहाली में था तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी मैच देखने खुद यहां पहुंचे थे हालांकि यह डिप्लोमेसी भी काम नहीं आई थी. अब जबकि पूर्व कप्‍तान इमरान खान, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं तो सवाल उठ रहा है कि क्या क्रिकेट के रिश्ते बहाल होंगे और इस जरिए आपसी संबंध सुधरेंगे. हालांकि भारत साफ तौर पर कह चुका है कि जब तक पाकिस्तान से आने वाला आतंकवाद बंद नहीं होता तब तक भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेलेगी. पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (PCB) की ओर से कई बार ऐसी पेशकश आई कि किसी दूसरी देश में ही क्रिकेट खेला जाए लेकिन मोदी सरकार लगातार इससे इंकार करती रही. पाकिस्तान के साथ क्रिकेट न खेलकर भारत दुनिया को यह संदेश देता रहा है कि वह आतंकवाद कतई बर्दाश्त नहीं करता और जो देश...

Ind vs Eng Test Series: विराट कोहली ब्रिगेड के लिए खतरा साबित हो सकते हैं इंग्‍लैंड के ये 4 क्रिकेटर ...

Image
क्रिकेटप्रेमियों की निगाह अब भारत और इंग्‍लैंड के बीच अगले माह से प्रारंभ हो रही पांच टेस्‍ट मैच की सीरीज पर टिकी हुई हैं. दोनों देशों के बीच यह सीरीज बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण होने की उम्‍मीद है. भले ही विराट कोहली के नेतृत्‍व वाली   टीम इंडिया   इस समय टेस्‍ट क्रिकेट में नंबर वन है लेकिन अपने घरू मैदान पर इंग्लिश टीम उसके लिए 'कठिन पहेली' साबित हो सकती है. सीरीज में भारतीय बल्‍लेबाजों का प्रदर्शन स्विंग गेंदबाजी के मददगार विकेट पर कैसा रहता है, सीरीज का नतीजा बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा. इस लिहाज से इंग्‍लैंड ही नहीं दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ स्विंग बॉलर जेम्‍स एंडरसन का टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली के साथ 'मुकाबला' देखने लायक रहेगा. स्पिन गेंदबाजी में आदिल राशिद और मोईन अली की जोड़ी भी भारतीय बल्‍लेबाजों की परीक्षा ले सकती है. मोईन ने भारत के खिलाफ अपने मैदान पर हुई टेस्‍ट सीरीज में गेंद से अच्‍छा प्रदर्शन किया था. बल्‍लेबाजी में मेजबान टीम के प्रदर्शन का दारोमदार बहुत कुछ कप्‍तान जो रूट और ओपनर एलिस्‍टर कुक पर होगा. वैसे तो क्रिकेट के खेल में परिणाम...

इमरान खान को प्रधानमंत्री बनाने के लिए इन पांच क्रिकेटरों ने लगाई एड़ी-चोटी की ताकत

Image
पाकिस्तान के क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को पाकिस्तान चुनाव 2018 जीतने का भरोसा है। इमरान खान की पार्टी पीटीआई इस समय सीटों के मामले में आगे चल रही है। याद हो कि इमरान खान ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 1992 विश्व कप का चैंपियन बनाया था। इमरान के प्रति पाक टीम के कई पूर्व क्रिकेटरों ने समर्थन जताया और उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के लिए एड़ी-चोटी की ताकत झोंकी।

वीरेंद्र सहवाग हुए आगबबूला, बोले- एशिया कप में हिस्सा न ले टीम इंडिया

Image
आईसीसी द्वारा जारी एशिया कप 2018 के शेड्यूल पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सख्त आपत्ति जताई है। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि भारतीय क्रिकेट टीम पर किसी की मनमानी नहीं चलेगी। सहवाग ने कहा कि सीरीज में मजबूरन खेलने से तो अच्छा है टीम इंडिया एशिया कप का बहिष्कार ही कर दे। गौरतलब है कि आईसीसी ने दो दिन पहले ही एशिया कप 2018 का शेड्यूल जारी किया था। 15 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में टीम इंडिया को दो मैच लगातार खेलने हैं, जिसके खिलाफ सहवाग ने आवाज उठाई है। दरअसल एशिया कप में टीम इंडिया को 18 सितंबर को क्वालीफायर टीम के साथ एक मैच खेलना है। इसके अगले ही दिन यानी 19 सितंबर को विराट ब्रिगेड का सामना पाकिस्तान के साथ होगा। इसका मतलब टीम इंडिया को बिना आराम किए दो वन-डे मैच खेलने हैं। शेड्यूल के खिलाफ बोलते हुए सहवाग ने कहा, 'आज के समयकौन सा देश एक के बाद एक लगातार दो मैच खेलता है। एक खिलाड़ी को मैच के बाद रिकवर होने के लिए कम से कम 48 घंटे का वक्त चाहिए होता है।' साथ ही सहवाग ने कहा कि टीम इंडिया की थकावट का पूरा फायदा पाकिस्तान को मिलेगा।

वनडे मैचों में तीन दोहरे शतक जमा चुके रोहित शर्मा ने टी20 में किया यह बड़ा कारनामा....

Image
शॉर्टर फॉर्मेट के क्रिकेट में  रोहित शर्मा  का जवाब नहीं... टीम इंडिया के इस ओपनर ने कल आयरलैंड के खिलाफ  पहले टी20 मैच  में इस बात को एक बार फिर साबित किया. वनडे मैचों में तीन दोहरे शतक जमा चुके रोहित ने इस मैच में मात्र 45 गेंदों पर 97 रन की बेहतरीन पारी खेली जिसमें आठ चौके और पांच छक्‍के शामिल रहे. यही नहीं, रोहित ने इस दौरान शिखर धवन के साथ पहले विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी की. यह टी20 क्रिकेट में पहले विकेट के लिए भारत की ओर से दूसरी सबसे बड़ी (ओवरआल चौथी सबसे बड़ी ) साझेदारी है. मजे की बात यह है कि टी20 इंटरनेशनल में अब तक पहले विकेट के लिए जो पांच सबसे बड़ी साझेदारियां हुई हैं उनमें से तीन में रोहित शर्मा का नाम शामिल है. सेंचुरियन में आउट होने के बाद ट्रोल हुए ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा, लोगों ने किए ऐसे कमेंट Bharath Seervi ✔ @SeerviBharath Highest partnerships for India in T20Is: 165 - Rohit & Rahul v SL, 2017 160 - Rohit & Dhawan v Ire, 2018 158 - Rohit & Dhawan v NZ, 2017 138 - Rohit & Kohli v SA, 2015 It's Roh...

एशिया कप : फखर जमां को 'रोकने' के लिए माइकल हसी ने भारतीय गेंदबाजों को दी यह सलाह

Image
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ने एशिया कप में  पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाज फखर जमां  के रनों का प्रवाह रोकने के लिए भारतीय गेंदबाजों को महत्‍वपूर्ण सलाह दी है. हसी ने भारतीय गेंदबाजों को सलाह देते हुए कहा कि पाकिस्तान के आक्रामक सलामी बल्लेबाज फखर जमां के सामने उन्‍हें अपनी गेंदों की गति कम रखनी चाहिए. गौरतलब है कि एशिया कप में गत चैंपियन भारत का मुकाबला 19 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होना है. टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान का खेलना तय है जबकि बाकी स्थान के लिए यूएई, सिंगापुर, ओमान, नेपाल, मलेशिया और हांगकांग के बीच दावेदारी है. फखर जमां 'यहां' विव रिचर्ड्स को पछाड़ बने नंबर वन, अब 'यह चुनौती' है सामने गौरतलब है कि पाकिस्‍तान के ओपनर फखर जमां इस समय जोरदार फॉर्म में हैं. बाएं हाथ के बल्‍लेबाज फखर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में बुलावायो में 156 गेंद पर 210 रन की जोरदार पाखरी खेली. वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले वह पाकिस्तान के पहले तथा दुनिया के छठे बल्लेबाज बने हैं. यही नहीं, सीरीज में उन्‍होंने वनडे में...

भारत-इंग्‍लैंड टेस्‍ट सीरीज में यह चुनौती भी होगी अश्विन और जडेजा के सामने

Image
रवींद्र जडेजा और  रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन  की स्पिन जोड़ी इंग्‍लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्‍ट सीरीज में टीम इंडिया को जीत दिलाने के साथ अपनी गेंदबाजी रैंकिंग को भी बेहतर बनाना चाहेगी. आईसीसी की नवीनतम टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में जडेजा तीसरे और अश्विन पांचवें स्थान पर काबिज हैं. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भारत के खिलाफ बर्मिंघम में एक अगस्त से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले गेंदबाजों की इस सूची में शीर्ष पर काबिज हैं. जडेजा के 866 और अश्विन के 811 रेटिंग अंक हैं.

फ़ख़र ज़मां ने रचा इतिहास, बने दोहरा शतक जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज़

Image
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ फ़ख़र ज़मां ने अपने देश की ओर से सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया और पहली बार वनडे में दोहरा शतक जड़ने का कारनामा किया है. 21 साल पुराने सईद अनवर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए फ़ख़र ज़मां ने नाबाद 210 रन बनाए. पूर्व सलामी बल्लेबाज़ सईद अनवर ने चेन्नई में 1996 में भारत के ख़िलाफ़ 194 रन की पारी खेली थी. बुलावायो में ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ पांच वनडे मैचों की सिरीज़ के चौथे मैच में यह मुकाम हासिल करने वाले फ़ख़र ज़मां ने अपनी इस पारी के दौरान 155 गेंदों में 24 चौके और पांच छक्के जड़े. फ़ख़र की इस पारी की बदौलत पाकिस्तान ने 399 रनों का पहाड़ खड़ा किया. यह पाकिस्तान का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर भी है. अपनी पारी के दौरान फ़ख़र ने इमाम-उल-हक़ के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 304 रनों की साझेदारी निभाई जो वनडे क्रिकेट में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड भी है. इमेज