धौनी पूरी तरह फिट, संन्यास का दबाव ठीक नहीं : विनोद कांबली
पठानकोट, [विनोद कुमार]। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य विनोद कांबली का मानना है कि महेंद्र सिंह धौनी पूरी तरह से फिट हैं और उनमें अभी बहुत क्रिकेट बची है। वह बड़ी आसानी से अगले वर्ष होने वाले विश्व कप में खेल सकते हैं, इसलिए उन पर संन्यास का दबाव बनाना गलत है।
कांबली यहां सीपीएल (सेंट्रल प्रीमियम लीग) की ओर से युवा खिलाडिय़ों में छिपे टैलेंट को पहचानने और निखारने के लिए आयोजित कैंप में शिरकत करने पहुंचे थे। कांबली ने जागरण से बातचीत में कहा कि धौनी ग्राउंड में युवा खिलाडिय़ों को मोटीवेट करते हैं। वह खुद को भी पूरी तरह से फिट रखे हुए हैं जो उनके लंबे समय तक क्रिकेट खेलने का राज है।

Comments
Post a Comment