युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपने पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया. ऋषभ को नॉटिंघम टेस्ट के लिए दिनेश कार्तिक के स्थान पर भारतीय टीम में स्थान दिया गया था. अपने पहले टेस्ट में वे हालांकि बल्ले से तो बहुत ज्यादा योगदान नहीं दे सके लेकिन विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन करते हुए सात कैच लपके. भारतीय टीम ने इस टेस्ट में इंग्लैंड को 203 रन के अंतर से पराजित किया. टीम इंडिया की इस जीत के बावजूद इंग्लैंड टीम पांच टेस्ट की सीरीज में 2-1 से आगे है, ऐसे में अगले दो टेस्ट बेहद रोमांचक होने की संभावना है. ऋषभ पंत का कहना है कि भारत ए टीम के साथ इंग्लैंड दौरे से उन्हें टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के साथ तेज और उछालभरी गेंदबाजी का सामना करके अच्छे प्रदर्शन में मदद मिली. पंत ने अपनी कामयाबी का श्रेय भारत ए के कोच राहुल द्रविड़ और अपने बचपन के कोच तारक सिन्हा को दिया. 20 वर्ष के पंत ने ट्रेंटब्रिज में अपने पहले टेस्ट में पहली पारी में 24 रन बनाये और फिर सात कैच भी लपके. उन्होंने कहा,‘इंग्लैंड में विकेटकीपिंग करना हमेशा कठिन होता है क्योंकि गेंद विकेट के पीछे स्विंग ...
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच गुरुवार से साउथैम्पटन में खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच सीरीज इस समय रोमांचक स्थिति में है और नॉटिंघम के तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम की जीत के बावजूद इंग्लैंड फिलहाल 2-1 की बढ़त बनाए हुए है. इंग्लैंड के टीम प्रबंधन ने संकेत दिए हैं कि जॉनी बेयरस्टॉ की उंगली में चोट होने के बावजूद वह उन्हें चौथे मैच में बल्लेबाज की हैसियत से खिलाएगा. बेयरस्टॉ तीसरे टेस्ट के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए चोटिल हो गए थे. इंग्लैंड की इस रणनीति को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने काउंटर करते हुए रोचक बात कही है. मोहम्मद शमी का कहना है कि अगर जॉनी बेयरस्टॉ चौथे टेस्ट मैच में खेलते हैं, तो उनकी चोटिल उंगली भारतीय गेंदबाजों के निशाने पर होगी. BCCI ✔ @BCCI Watch # TeamIndia get into the groove ahead of the 4th Test against England at The Ageas Bowl in Southampton. # ENGvIND 9:00 AM - Aug 28, 2018 3,578 320 people are talking about this Twitter Ads info and privacy ...
Comments
Post a Comment