IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है

भारतीय कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच दिनी मैचों की सीरीज में क्रिकेट के इस प्रारूप में 10,000 रन पूरे करके दिग्गज सचिन तेंदुलकर के एक रिकार्ड को अपने नाम कर सकते हैं. कोहली ने अब वनडे में 9779 रन बनाए हैं और उन्हें 'दस हजारी क्लब' में शामिल होने के लिए केवल 221 रन की दरकार है. बेहतरीन फार्म में चल रहे कोहली अगर पांचों मैच में खेलते हैं तो आसानी से इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं.
इतना तय है कि कोहली जब भी वनडे में 10,000 रन पूरे करेंगे तो सबसे कम पारियों में इस मुकाम पर पहुंचने का रिकार्ड उनके नाम पर होगा. अभी यह रिकार्ड तेंदुलकर के नाम पर है जिन्होंने 259 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. कोहली ने 211 मैचों में 203 पारियां खेली हैं. कोहली से पहले विश्व के 12 बल्लेबाजों ने वनडे में 10,000 रन पूरे किए हैं. इनमें भारत के चार बल्लेबाज तेंदुलकर (18,426 रन), सौरव गांगुली (11,363), राहुल द्रविड़ (10,889) और महेंद्र सिंह धोनी (10,123) शामिल हैं.
Comments
Post a Comment