Ind vs Eng: तेज गेंदबाज मो. शमी को यह बात कहकर इंग्‍लैंड के जॉनी बेयरस्‍टॉ को डराया...

Ind vs Eng: Shami will look to target injured Bairstowभारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच गुरुवार से साउथैम्‍पटन में खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच सीरीज इस समय रोमांचक स्थिति में है और नॉटिंघम के तीसरे टेस्‍ट में भारतीय टीम की जीत के बावजूद इंग्‍लैंड फिलहाल 2-1 की बढ़त बनाए हुए है. इंग्‍लैंड के टीम प्रबंधन ने संकेत दिए हैं कि जॉनी बेयरस्‍टॉ की उंगली में चोट होने के बावजूद वह उन्‍हें चौथे मैच में बल्‍लेबाज की हैसियत से खिलाएगा. बेयरस्‍टॉ तीसरे टेस्‍ट के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए चोटिल हो गए थे. इंग्‍लैंड की इस रणनीति को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने काउंटर करते हुए रोचक बात कही है. मोहम्मद शमी का कहना है कि अगर जॉनी बेयरस्टॉ चौथे टेस्ट मैच में खेलते हैं, तो उनकी चोटिल उंगली भारतीय गेंदबाजों के निशाने पर होगी.
उल्लेखनीय है कि तीसरे टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के 28 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी की दाएं हाथ की बीच वाली उंगली पर चोट लग गई थी. उन्होंने साउथम्पटन में अपनी टीम के लिए चौथे टेस्ट मैच में शामिल होने की आशा जताई.

Comments

Popular posts from this blog

जब जश्‍न मनाने के लिए जर्सी उतार रहा था तो लक्ष्‍मण ने रोकने की कोशिश की थी: गांगुली

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है