अब सुप्रीम कोर्ट के हाथों होगा एस श्रीसंत के क्रिकेट करियर का फैसला!

S Sreesanth, BCCI, BCCI files appeal, BCCI against Kerala HC’s decisionमैच फिक्सिंग के मामले में बैन झेल सरे तेज गेंदबाज एस श्रीसंत की करियर का फैसला अब सुप्रीम कोर्ट करेगा।  उच्चतम न्यायालय ने बीसीसीआई द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के संबंध में श्रीसंत द्वारा दायर की गयी याचिका पर सुनवाई करने का फैसला किया है। यह सुनावाई आठ हफ्ते के बाद होगी। 
बीसीसीआई ने स्पॉट फिक्सिंग के मामले को लेकर 2013 में एस श्रीसंत के जीवन भर क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगाया था। 2015 में श्रीसंत को मामले में बरी कर दिया गया। इसके बाद 2017 में केरल उच्च न्यायालय ने श्रीसंत पर लगे प्रतिबंध को बहाल कर दिया। श्रीसंत ने केरल उच्च न्यायालय के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।

मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर एवं डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा, ''याचिका को आठ हफ्ते बाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाता है।" क्रिकेटर ने पूर्व में न्यायालय से कहा था कि जीवन भर क्रिकेट खेलने पर लगाया गया प्रतिबंध बेहद कड़ी सजा है और वह पिछले पांच साल से नहीं खेल रहे हैं जोकि पर्याप्त सजा है।

गौरतलब है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत, चव्हाण और चंदीला सहित सभी 36 आरोपियों को जुलाई, 2015 में निचली अदालत ने आरोप मुक्त कर दिया था। हालांकि बोर्ड ने इस फैसले के बावजूद अपना अनुशासनात्मक निर्णय बदलने से इनकार कर दिया था।  

Comments

Popular posts from this blog

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है

Ind vs Eng: ऋषभ पंत ने अपनी कामयाबी का श्रेय इन दो लोगों को दिया...