Ind vs Eng Test Series: विराट कोहली ब्रिगेड के लिए खतरा साबित हो सकते हैं इंग्‍लैंड के ये 4 क्रिकेटर ...



Ind vs Eng: These 4 England Players can create problem for team india in test seriesक्रिकेटप्रेमियों की निगाह अब भारत और इंग्‍लैंड के बीच अगले माह से प्रारंभ हो रही पांच टेस्‍ट मैच की सीरीज पर टिकी हुई हैं. दोनों देशों के बीच यह सीरीज बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण होने की उम्‍मीद है. भले ही विराट कोहली के नेतृत्‍व वाली टीम इंडिया इस समय टेस्‍ट क्रिकेट में नंबर वन है लेकिन अपने घरू मैदान पर इंग्लिश टीम उसके लिए 'कठिन पहेली' साबित हो सकती है. सीरीज में भारतीय बल्‍लेबाजों का प्रदर्शन स्विंग गेंदबाजी के मददगार विकेट पर कैसा रहता है, सीरीज का नतीजा बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा. इस लिहाज से इंग्‍लैंड ही नहीं दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ स्विंग बॉलर जेम्‍स एंडरसन का टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली के साथ 'मुकाबला' देखने लायक रहेगा. स्पिन गेंदबाजी में आदिल राशिद और मोईन अली की जोड़ी भी भारतीय बल्‍लेबाजों की परीक्षा ले सकती है. मोईन ने भारत के खिलाफ अपने मैदान पर हुई टेस्‍ट सीरीज में गेंद से अच्‍छा प्रदर्शन किया था. बल्‍लेबाजी में मेजबान टीम के प्रदर्शन का दारोमदार बहुत कुछ कप्‍तान जो रूट और ओपनर एलिस्‍टर कुक पर होगा. वैसे तो क्रिकेट के खेल में परिणाम का कोई भी पूर्वानुमान लगाना मुश्किल है लेकिन सीरीज में इंग्‍लैंड के ये खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए खतरा साबित हो सकते हैं...

Comments

Popular posts from this blog

जब जश्‍न मनाने के लिए जर्सी उतार रहा था तो लक्ष्‍मण ने रोकने की कोशिश की थी: गांगुली

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है