बॉल टैम्‍परिंग विवाद पर ऑस्‍ट्रेलिया के पीटर हैंड्सकोंब ने चुप्‍पी तोड़ी, कही यह बात...

Peter Handscomb says that Ball Tampering video was Editedऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर पीटर हैंड्सकोंब ने इस बात से इनकार किया है कि वे मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में हुई बॉल टैम्‍परिंग की घटना में किसी भी तरह से शामिल थे. ऑस्‍ट्रेलियाई टेस्‍ट टीम के सदस्‍य हैंड्सकोंब ने दावा किया कि जो वीडियो दिखाया जा रहा है, वह एडिट किया गया है. इस वीडियो में हैंड्सकोंब मैदान पर ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरन बैनक्रॉफ्ट को संदेश पहुंचाने से पहले हैंड्सकोंब वॉकी-टॉकी पर टीम के तत्‍कालीन कोच डेरेन लेहमैन से बात करते नजर आ रहे हैं. Cricket.com.au ने हैंड्सकोंब के हवाले से कहा, 'यह हैरतअंगेज है कि मीडिया ने इसे (वीडियो फुटेज को) कितना ज्‍यादा एडिट किया है. इसमें मुझे वॉकी-टॉकी पर बात करते हुए फिर कैमरन बेनक्रॉफ्ट की ओर भागते हुए दिखाया गया है.'
उन्‍होंने कहा कि मैं उस घटना के 25 से 30 मिनट बाद वॉकी-टॉकी पर था, क्योंकि खिलाड़ी को वॉशरूम जाना था और मुझे फील्डिंग करने आना था मैं कैमरन बैनक्राफ्ट के पास कैचिंग पॉजिशन में फील्डिंग कर रहा था, मैं बस उनके साथ मजाक करने की कोशिश कर रहा था. हम किसी और बारे में बात कर रहे थे."
via NDTv

Comments

Popular posts from this blog

जब जश्‍न मनाने के लिए जर्सी उतार रहा था तो लक्ष्‍मण ने रोकने की कोशिश की थी: गांगुली

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है