Ind vs Eng: टेस्‍ट टीम में चुने गए आदिल राशिद के समर्थन में आए इयान बॉथम, कही यह बात...

Ian Botham says criticism of Adil Rashidभारत के खिलाफ पहले टेस्‍ट के लिए इंग्‍लैंड टीम में शामिल किए जाने के बाद आलोचकों के निशाने पर आए स्पिनर आदिल राशिद के समर्थन में इयान बॉथम खुलकर सामने आ गए हैं. महान ऑलराउंडर इयान बॉथम ने राशिद को चुने जाने को लेकर पूर्व कप्‍तान माइकल वॉन के बयान को गैरजरूरी बताया. बॉथम ने कहा कि राशिद को घरेलू टीम में चुने जाने से उठा विवाद दुर्भाग्‍यपूर्ण है. गौरतलब है कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने राशिद के चयन को हास्‍यास्‍पद करार दिया था.

इंग्‍लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन भी कह चुके हैं कि राशिद को टीम में चुना जाना काउंटी क्रिकेट के लिये अच्छा नहीं है. बहरहाल, इंग्‍लैंड के पूर्व क्रिकेटर बॉथम इससे इत्तेफाक नहीं रखते. चयन को लेकर माइकल वॉन के तंज का आदिल राशिद ने दिया यह जवाब... बॉथम ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘माइकल (वान)क्या कहना चाहते हैं, मैं समझ नहीं सका, यह गैर जरूरी है. आदिल भी इससे परेशान हो चुका है और उसने इसलिये प्रतिक्रिया दी. काफी कुछ लिखा गया और मुझे यह बात समझ नहीं आ रही.

 मुझे वह लड़का पसंद है और मुझे लगता है कि वह अच्छा खेल रहा है. ’गौरतलब है कि आदिल राशिद ने दिसंबर 2016 में भारत दौरे के बाद टेस्ट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी लेकिन सिलेक्‍टर्स ने वापसी का रास्‍ता बनाते हुए लगभग दो साल बाद उन्‍हें फिर लाल गेंद सौंपने का फैसला किया है. विराट कोहली ब्रिगेड के लिए खतरा साबित हो सकते हैं इंग्‍लैंड के ये 4 क्रिकेटर ... चयनकर्ताओं के इस फैसले की इंग्‍लैंड के कुछ पूर्व क्रिकेटर आलोचना कर रहे हैं. इंग्‍लैंड के दिग्‍गज बल्‍लेबाज रहे वॉन ने एक ट्वीट में कहा, ' आखिरकार हमने ऐसे खिलाड़ी (आदिल राशिद) को चुना है जो टेस्‍ट टीम में चार दिन के क्रिकेट का बोझ भी नहीं झेल सकता. भूल जाइए वह अच्‍छा है या नहीं, मैं इस फैसले को बेहद हास्‍यास्‍पद मानता हूं.' राशिद ने वॉन के इस कमेंट का जवाब देने में ज्‍यादा देर नहीं लगाई. बीबीसी स्‍पोर्ट्स के साथ बातचीत में उन्‍होंने वॉन के बयान को मूर्खतापूर्ण बताया. राशिद ने कहा कि ऐसे बयानों का कोई मतलब नहीं है. कलाई से गेंद को स्पिन कराने वाले इस बॉलर ने कहा, 'वे (वॉन) काफी कुछ कह सकते हैं.उन्‍हें लगता है कि लोग इसे सुनेंगे लेकिन मुझे नहीं लगता कि लोग सुनते हैं.'

Comments

Popular posts from this blog

जब जश्‍न मनाने के लिए जर्सी उतार रहा था तो लक्ष्‍मण ने रोकने की कोशिश की थी: गांगुली

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है