एशिया कप : फखर जमां को 'रोकने' के लिए माइकल हसी ने भारतीय गेंदबाजों को दी यह सलाह

Michael Hussey says Indian bowlers should take pace off ball to tackle Fakhar Zaman in Asia Cupऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ने एशिया कप में पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाज फखर जमां के रनों का प्रवाह रोकने के लिए भारतीय गेंदबाजों को महत्‍वपूर्ण सलाह दी है. हसी ने भारतीय गेंदबाजों को सलाह देते हुए कहा कि पाकिस्तान के आक्रामक सलामी बल्लेबाज फखर जमां के सामने उन्‍हें अपनी गेंदों की गति कम रखनी चाहिए. गौरतलब है कि एशिया कप में गत चैंपियन भारत का मुकाबला 19 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होना है. टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान का खेलना तय है जबकि बाकी स्थान के लिए यूएई, सिंगापुर, ओमान, नेपाल, मलेशिया और हांगकांग के बीच दावेदारी है.
गौरतलब है कि पाकिस्‍तान के ओपनर फखर जमां इस समय जोरदार फॉर्म में हैं. बाएं हाथ के बल्‍लेबाज फखर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में बुलावायो में 156 गेंद पर 210 रन की जोरदार पाखरी खेली. वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले वह पाकिस्तान के पहले तथा दुनिया के छठे बल्लेबाज बने हैं. यही नहीं, सीरीज में उन्‍होंने वनडे में सबसे तेजी से 1000 रन पूरे करने का विवियन रिचडर्स का रिकॉर्ड भी तोड़ा है. 
हसी ने कहा,‘फखर के सामने आपको अच्छी लाइन-लैंग्थ पर गेंदें रखनी होगी. अनुशासित गेंदबाजी करके इस पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाज को शुरुआत में ही जोखिम लेने पर मजबूर करना होगा. ’ऑस्‍ट्रेलिया के इस पूर्व बल्‍लेबाज ने कहा ,‘फखर के सामने गेंद की गति कम रखने का फायदा मिलेगा. ’फखर ने पिछले साल भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्राफी फाइनल में शतक जमाया था, उनकी इस पारी की बदौलत पाकिस्‍तान टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुई थी.

Comments

Popular posts from this blog

जब जश्‍न मनाने के लिए जर्सी उतार रहा था तो लक्ष्‍मण ने रोकने की कोशिश की थी: गांगुली

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है