Posts

Showing posts from September, 2018

विराट कोहली की बॉडी पर 9 टैटू, सभी के मतलब अलग

Image
दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी बॉडी पर अब तक 9 टैटू बनवाए हैं। सभी टैटू खास  मकसद से बनवाए गए हैं। विराट ने 'नेशनल ज्योग्राफिक' चैनल पर डॉक्यूमेंट्री में इसका खुलासा किया। अपने बाजू में माता-पिता (सरोज और प्रेम) का टैटू हिंदी में बनवाया है। बाएं बाजू के टैटू में भगवान शिव का टैटू बना है। मोनेस्ट्री का टैटू है। ट्राइबल आर्ट और 'गॉड्स आई' का टैटू है।

एशिया कप: अफगानिस्तान बल्लेबाजी और धोनी कर रहे हैं कप्तानी

Image
एशिया कप में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला हो रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आज का मैच रोमांचक इसलिए हैं क्योंकि इस कप्तान में महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी कर रहे हैं। टीम से रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। बता दें, नियमित कप्तान विराट कोहली इस दौरे से आराम दिया गया है। भारत पहले ही एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुका है।

कोहली सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज, इतने दिन बिताए मैदान पर बिताए

Image
2017 में विराट कोहली दुनिया के चौथे सबसे ज्यादा व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रहे। उन्होंने सितंबर 2017- 31 अगस्त 2018 के बीच 75 दिन मैदान पर बिताए। 41 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में जॉनी बेयरस्टो टॉप पर रहे। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने 90 दिन मैदान पर बिताए। कोहली ने टेस्ट का अपना सर्वोच्च स्कोर 243 रन भी इसी दौरान बनाया।

INDvsPAK: अंतिम एकादश में बदलाव की संभावना कम

Image
भारत और पाकिस्तान के टीमें आज फिर एशिया कप के सुपर-4 के मैच में आमने- सामने होंगी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अंतिम-11 में बदलाव करें, संभावना कम ही है। तीसरे नंबर पर अब तक रायडू को भेजा गया है और इस मैच में भी उन्हीं के आने के आसार है। समस्या चौथे नंबर की है जहां कार्तिक के अलावा धोनी ने अपने हाथ आजमाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित इनमें से किसे उतारते हैं यह देखना होगा।

भारत की शानदार जीत, बांग्लादेश को 7 विकेट से मात दी

Image
एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश 49.1 ओवर में 173 रनों पर ऑलआउट हुई। इंडिया ने 36.2 ओवर में 174 का लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 104 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 83 रन बनाए। धोनी ने 33 रन बनाए।

एशिया कप : पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हराया

Image
एशिया कप के सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हराया। अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 257 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 49.3 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत हासिल की। शोएब मलिक 51 रन बनाकर नाबाद रहे। उनको 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला। इमाम उल हक ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। अफगानिस्तान के राशिद खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

India vs Bangladesh :Asia Cup 2018 LIVE क्रिकेट स्कोर: रवींद्र जडेजा ने किया बांग्लादेश को परेशान, भारत को सातवीं सफलता

Image
  एशिया कप-2018  में सुपर-4 का पहला मैच भारत-बांग्लादेश के बीच दुबई में 21 सितंबर को खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना चुका है। बांग्लादेश की टीम को लिटन दास (7) के रूप में जल्द पहला झटका लगा। वहीं नजमुल हुसैन भी टीम के खाते में महज 7 ही रन जोड़ सके। आलम ये रहा कि बांग्लादेश की आधी टीम महज 65 रन तक पवेलियन लौट चुकी थी। यहां से महमुदुल्लाह और मोसादेक ने टीम को संभालने की कोशिश की। भारत की ओर से वनडे में 1 साल बाद वापसी कर रहे रवीद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की। पाकिस्तान के खिलाफ हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को चोट लग गई थी, जिसकी वजह से इस मैच में रवींद्र जडेजा का मौका दिया गया है। बांग्लादेश ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। मोमिनुल हक और अबु हैदर कह जगह मुश्फिकुर रहीम और मुस्ताफिजुर रहमान को टीम में जगह दी गई है।

Asia Cup 2018, BAN vs AFG: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 136 रनों से रौंदा, बर्थडे ब्वॉय राशिद खान मैन ऑफ द मैच

Image
एशिया कप 2018 में पिछले मैच में श्रीलंका को चौंकाने वाले अफगानिस्तान ने बुधवारको ग्रुप बी के मुकाबले में अपने से कहीं अनुभवी बांग्लादेश को 136 रनों से अंतर से रौंद दिया. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए कोटे के 50 ओवरों में 7 विकेट पर 255 रन बनाए. उसकी तरफ से पारी का आकषर्ण राशिद खान और गुलबदन के बीच आठवें विकेट के लिए 55 गेंदों पर नाबाद 95 रन की साझेदारी रही. जवाब में, बांग्लादेश की टीम अफगानी आक्रमण के आगे ताश के पत्तों की तरह ढह गई. और पूरी टीम 42.1 ओवरों में 119 रन पर ही सिमट गई. मुजीब-उर-रहमान, गुलबदन और राशिद खान ने दो-दो विकेट चटकाए.  Afghanistan win by 136 runs! That is an absolute thumping, and an exquisite team bowling performance, with six bowlers taking a wicket and no one claiming more than two. #BANvAFG  SCORE https://t.co/lrwXpuwMMb #AsiaCup2018 pic.twitter.com/qEe7Xqbb6Y — ICC (@ICC)  September 20, 2018 विकेट पतन: 15-1 (नजमल, 3.4), 17-2 (लिटन, 4.5), 39-3 (मोमिनुल, 12.2), 43-4 (मिथुन, 14.1),  79-5 (शाकिब, 23.3), 90-6 ...

36 साल पहले आज के दिन पाक बॉलर ने ली थी वनडे की पहली हैट्रिक

Image
वनडे इंटरेशनल में अब तक 44 हैट्रिक बन चुकी हैं। पहली हैट्रिक 36 साल पहले आज के ही दिन 20 सितंबर 1982 में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज जलालुद्दीन ने हैट्रिक ली थी। महज एक वनडे का अनुभव रखने वाले जलालुद्दीन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में ये मौका मिला। जलालुद्दीन ने 162 के स्कोर पर अपने सातवें ओवर की आखिर तीन गेंदों पर तीन विकेट चटकाए।

पाक कोच ने दबाव में आए बल्लेबाजों को ठहराया भारत से हार का जिम्मेदार

Image
पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने भारत के खिलाफ एशिया कप मैच में बड़ी हार के लिए अपने बल्लेबाजों को दोषी ठहराते हुए कहा कि वे दबाव से नहीं निपट पाए। पाकिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही और टीम ने तीन रन पर ही दो विकेट गंवा दिए और अंतत: पूरी टीम 162 रन पर ढेर हो गई। आर्थर ने कहा, ‘‘हमने अपनी भूमिका से बाहर बल्लेबाजी की जो काफी निराशाजनक है। तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार को आगे बढ़कर खेलना इमाम उल हक की भूमिका नहीं है। उठाकर मारते हुए खेलना और कैच दे देना सरफराज (अहमद) की भूमिका नहीं है। हमारे पास एक्स-फेक्टर वाले खिलाड़ी हैं जिनकी भूमिका यह है।’’ कोच ने कहा, ‘‘अगर फखर (जमां) इस तरह खेलते हुए आउट हो जाए तो ठीक है। अगर आसिफ (अली) इस तरह आउट हो जाए तो ठीक है क्योंकि यह उनकी भूमिका है। लेकिन अन्य चार बल्लेबाजों को निश्चित तौर पर जिम्मेदारी लेनी होगी।’’ आर्थर का मानना है कि यह लम्हा बल्लेबाजों पर हावी रहा। उन्होंने कहा, ‘‘दबाव इमाम पर हावी रहा। जैसा कि मैंने कहा वह अपनी भूमिका के इतर खेला, उसने आठ गेंद पर दो या ऐसे ही कुछ रन बनाए लेकिन फखर ने मेडन ओवर खेला था। उसने इसके तुरंत बाद गेंद को बा...

एशिया कप : 23 सितंबर को फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

Image
एशिया कप में हुई पहली जंग में भारत ने पाकिस्तान हरा दिया। भारत ने 8 विकेट से पाकिस्तान को मात दी। लेकिन दोनों टीमों के बीच एक और मुकाबला बाकी है। 23 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला भी दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। सुपर फोर राउंड में कुल 6 मैच होंगे, जिसमें हर टीम एक दूसरे से भिड़ेगी।

India vs Pakistan Live Cricket Score with Seemanchal News App, भारत बनाम पाकिस्तान LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत को मिली तीसरी सफलता, बाबर आजम लौटे पवेलियन

Image
Pak Asia Cup 2018 Live Score Streaming: एशिया कप-2018  में बुधवार (19 सिंतबर) को भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में महामुकाबला खेला जा रहा है। मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को इमाम उल हक (2) के रूप में महज 2 रन पर पहला झटका लगा। वहीं फखर जमां (0) अपना खाता तक ना खोल सके। हालांकि इनके बाद शोएब मलिक और बाबर आजम ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला। भारत ने हांगकांग को हराने वाली अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद की जगह जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल किया है। पाकिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों टीमें इससे पहले पिछले साल चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में भिड़ी थीं, जहां पाकिस्तान ने बाजी मारी थी। पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में हांगकांग को आठ विकेट से आसान मात दी थी। अब उसकी कोशिश अपने इसी विजयी क्रम को भारत के खिलाफ भी जारी रखने की होगी

CRICKET NEWS:वीडियो देखें:पाकिस्तान के प्रधान मंत्री बनने वाले इमरान खान पर वसीम अकरम का टेक | सलाम क्रिकेट 2018

Image
please wait video will play soon इमरान भाई कुछ समय लगेगा। वह सिर्फ एक महीने पहले पीएम बन गया है। उनकी मानसिकता अभी पाकिस्तान की स्थिति में सुधार करना है। हम अपने पड़ोसियों के साथ अपनी दोस्ती बनाए रखते हैं और हम एक साथ आगे बढ़ते हैं। इमरान की तरह कहा है,  "अगर भारत हमारी दोस्ती के लिए एक कदम उठाता है तो पाकिस्तान दो ले जाएगा"। और यही वही है जिसका अर्थ है: वसीम अकरम CREDIT AAJTAK

LIVE क्रिकेट स्कोर Asia Cup 2018 WITH SEEMANCHAL NEWS APP, India vs Hong Kong ODI Live Cricket Score: भारत को पहला झटका, रोहित शर्मा 23 रन बनाकर आउट

Image
 इंडिया वस होन्ग कोंग क्रिकेट मैच स्कोर:  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। रोहित 23 रन बनाकर कैच आउट हो गए। बता दें कि हांगकांग के कप्तान अंशुमन रथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी। बता दें कि   एशिया कप के अपने पहले मैच में आज मौजूदा विजेता भारत का सामना दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हांगकांग से होगा। हांगकांग की टीम भारत के मुकाबले में कमजोर टीम है और ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश वनडे में अपनी लय हासिल करने की होगी। भारत हालांकि अपने विपक्षी को किसी भी तरह से हल्के में लेने की कोशिश करने से बचना चाहेगा। टूर्नामेंट में भारत की कमान सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के हाथों में है। नियमित कप्तान विराट कोहली को चयनकर्ताओं ने आराम देने का फैसला किया है। कोहली की गैरमौजूदगी में भारत को तीसरे नंबर का विकल्प ढूंढना होगा। रोहित, शिखर धवन और लोकेश राहुल तीनों सलामी बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन इन तीनों में से ही किसी ...

cricket news: अम्बाती रायुडू, केदार जाधव की वापसी टीम के लिए अच्छी ख़बर : एशिया कप के लिए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा

Image
एशिया कप 2018 टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "अम्बाती रायुडू और केदार जाधव टीम के अहम सदस्य हैं... टीम में उनकी वापसी टीम के लिए अच्छा है... हमारे लिए अहम होगा कि वे अच्छा प्रदर्शन करें... मैं उनकी वापसी से खुश हूं..." View image on Twitter ANI ✔ @ANI Ambati Rayudu and Kedar Jadhav are important members of the team. Them making a comeback is good for the team. It is important for us that they perform well. I am happy that they are back: Rohit Sharma, team India captain for # AsiaCup2018 3:12 PM - Sep 17, 2018 51 See ANI's other Tweets Twitter Ads info and privacy

PAK vs Hong Kong: पाकिस्तान की आसान जीत, टक्कर नहीं दे पाया हांगकांग

Image
 एशिया कप 2018 में ग्रुप ए के मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपना आगाज जीत के साथ किया। हांगकांग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 116 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तान ने बिना किसी परेशानी के 2 विकेट के नुकसान पर 24वें ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। इमाम ने 50 और बाबर आजम ने 33 रन की पारी खेली। इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग की पारी केवल 116 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से उस्मान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, वहीं शादाब और हसन अली को 2-2 विकेट मिले। पाकिस्तान को लगे 2 झटके छोटे स्कोर का पीछे करने उतरी पाकिस्तान को पहला झटका 41 रन के स्कोर पर लगा, ऑफ स्पिनर एहसान ने फखर जमां को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करवा अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। इसी गेंदबाज ने बाबर आजम को क्लीन बोल्ड कर अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई

जुए में हार गया कंपनी के लाखों, भारतीय शख्‍स ने होटल में लगा ली फांसी

Image
युगांडा की राजधानी कंपाला में भारतीय मूल के एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खबरों के मुताबिक शख्स जिस कंपनी में कार्यरत था उसके लाखों शिलिंग वह जुए में हार गया। पुलिस ने मृतक शख्स की पहचान देवाना गिरीश के रूप में की है, वह राजधानी कंपाला के उपनगर केवेंम स्थित नेविस डिस्टलर्स कंपनी में सेल्समैन था। पुलिस ने बताया कि गिरीश जुए में करीब पांच करोड़ शिलिंग हार गया। मुबेंड सेंट्रल पुलिस स्टेशन से जुड़े जासूसों के मुताबिक मृतक का शव बीते शुक्रवार को मुबेंड टाउन के ट्रेवल होलल से बरामद किया गया है। शक है कि देवाना गिरिश ने आधी रात के वक्त खुदकुशी कर ली। मामला उस प्रकाश में जाया ट्रेवल मैनेजमेंट ने पूरी घटना की जानकारी मुबेंड सेंट्रल पुलिस स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने अपनी एक टीम मौत की वजह का पता लगाने के लिए वारदात स्थल पर भेजी। नाम ना छापने की शर्त ने एक शख्स ने बताया कि मृतक बिजनेस के सिलसिले में आया था। उसने कंपनी के पैसे को जोखिम में डालने का फैसला लिया और पैसे जुए में लगा दिए। जिसमें वह सारे पैसे हार गया।

Pakistan vs Hong Kong ODI Live Cricket Score, Asia Cup 2018 LIVE क्रिकेट स्कोर: हांगकांग की आधी टीम लौटी पवेलियन, पाकिस्तान ने बनाया दबाव

Image
Asia Cup 2018:  पाकिस्तान-हांगकांग के बीच एशिया कप-2018 का दूसरा मैच खेला जा रहा है।मुकाबले में हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। हांगकांग की शुरुआत खराब रही और 17 रन पर उसे निजाकत खान (13) के रूप में पहला झटका लगा। उनके बाद टीम को लगातार झटके लगते गए और क्रिस्टोफर कार्टर (2), बाबर हयात (7) और एहसान खान (0) कुछ खास नहीं कर सके। ग्रुप-ए में पाकिस्तान, हांगकांग और भारत शामिल हैं, जबकि ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान। इस मुकाबले में पाकिस्तान बेहद मजबूत नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने पिछले 2 सालों में 28 वनडे मैच खेले, जिसमें 17 जीते और 11 गंवाए। पाकिस्तान ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में मात दी थी। इस टीम को यूएई में सबसे ज्यादा खेलने का अनुभव है, जो उसके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं नेपाल को हरा एशिया कप में स्थान बनाने वाली इस टीम के पास सुनहरा मौका है। हांगकांग एशिया कप के साथ अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच खेल रही है। हालांकि भारत और पाकिस्तान जैसी टीमों के बीच से सुपर-4 में पहुंचना इस टीम के लिए बे...