Pakistan vs Hong Kong ODI Live Cricket Score, Asia Cup 2018 LIVE क्रिकेट स्कोर: हांगकांग की आधी टीम लौटी पवेलियन, पाकिस्तान ने बनाया दबाव
ग्रुप-ए में पाकिस्तान, हांगकांग और भारत शामिल हैं, जबकि ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान। इस मुकाबले में पाकिस्तान बेहद मजबूत नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने पिछले 2 सालों में 28 वनडे मैच खेले, जिसमें 17 जीते और 11 गंवाए। पाकिस्तान ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में मात दी थी। इस टीम को यूएई में सबसे ज्यादा खेलने का अनुभव है, जो उसके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं नेपाल को हरा एशिया कप में स्थान बनाने वाली इस टीम के पास सुनहरा मौका है। हांगकांग एशिया कप के साथ अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच खेल रही है। हालांकि भारत और पाकिस्तान जैसी टीमों के बीच से सुपर-4 में पहुंचना इस टीम के लिए बेहद कठिन होगा।
Comments
Post a Comment