इंडिया वस होन्ग कोंग क्रिकेट मैच स्कोर: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। रोहित 23 रन बनाकर कैच आउट हो गए। बता दें कि हांगकांग के कप्तान अंशुमन रथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी। बता दें कि
एशिया कप के अपने पहले मैच में आज मौजूदा विजेता भारत का सामना दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हांगकांग से होगा। हांगकांग की टीम भारत के मुकाबले में कमजोर टीम है और ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश वनडे में अपनी लय हासिल करने की होगी। भारत हालांकि अपने विपक्षी को किसी भी तरह से हल्के में लेने की कोशिश करने से बचना चाहेगा।
टूर्नामेंट में भारत की कमान सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के हाथों में है। नियमित कप्तान विराट कोहली को चयनकर्ताओं ने आराम देने का फैसला किया है। कोहली की गैरमौजूदगी में भारत को तीसरे नंबर का विकल्प ढूंढना होगा। रोहित, शिखर धवन और लोकेश राहुल तीनों सलामी बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन इन तीनों में से ही किसी एक को तीसरे नंबर की जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है।
Comments
Post a Comment