PAK vs Hong Kong: पाकिस्तान की आसान जीत, टक्कर नहीं दे पाया हांगकांग

PAK vs Hong Kong: पाकिस्तान की आसान जीत, टक्कर नहीं दे पाया हांगकांग एशिया कप 2018 में ग्रुप ए के मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपना आगाज जीत के साथ किया। हांगकांग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 116 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तान ने बिना किसी परेशानी के 2 विकेट के नुकसान पर 24वें ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। इमाम ने 50 और बाबर आजम ने 33 रन की पारी खेली।
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग की पारी केवल 116 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से उस्मान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, वहीं शादाब और हसन अली को 2-2 विकेट मिले।
पाकिस्तान को लगे 2 झटके
छोटे स्कोर का पीछे करने उतरी पाकिस्तान को पहला झटका 41 रन के स्कोर पर लगा, ऑफ स्पिनर एहसान ने फखर जमां को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करवा अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। इसी गेंदबाज ने बाबर आजम को क्लीन बोल्ड कर अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई

Comments

Popular posts from this blog

जब जश्‍न मनाने के लिए जर्सी उतार रहा था तो लक्ष्‍मण ने रोकने की कोशिश की थी: गांगुली

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है