एशिया कप-2018 में सुपर-4 का पहला मैच भारत-बांग्लादेश के बीच दुबई में 21 सितंबर को खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना चुका है। बांग्लादेश की टीम को लिटन दास (7) के रूप में जल्द पहला झटका लगा। वहीं नजमुल हुसैन भी टीम के खाते में महज 7 ही रन जोड़ सके। आलम ये रहा कि बांग्लादेश की आधी टीम महज 65 रन तक पवेलियन लौट चुकी थी। यहां से महमुदुल्लाह और मोसादेक ने टीम को संभालने की कोशिश की। भारत की ओर से वनडे में 1 साल बाद वापसी कर रहे रवीद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की।
पाकिस्तान के खिलाफ हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को चोट लग गई थी, जिसकी वजह से इस मैच में रवींद्र जडेजा का मौका दिया गया है। बांग्लादेश ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। मोमिनुल हक और अबु हैदर कह जगह मुश्फिकुर रहीम और मुस्ताफिजुर रहमान को टीम में जगह दी गई है।
Comments
Post a Comment