जुए में हार गया कंपनी के लाखों, भारतीय शख्‍स ने होटल में लगा ली फांसी

युगांडा की राजधानी कंपाला में भारतीय मूल के एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खबरों के मुताबिक शख्स जिस कंपनी में कार्यरत था उसके लाखों शिलिंग वह जुए में हार गया। पुलिस ने मृतक शख्स की पहचान देवाना गिरीश के रूप में की है, वह राजधानी कंपाला के उपनगर केवेंम स्थित नेविस डिस्टलर्स कंपनी में सेल्समैन था। पुलिस ने बताया कि गिरीश जुए में करीब पांच करोड़ शिलिंग हार गया।


मुबेंड सेंट्रल पुलिस स्टेशन से जुड़े जासूसों के मुताबिक मृतक का शव बीते शुक्रवार को मुबेंड टाउन के ट्रेवल होलल से बरामद किया गया है। शक है कि देवाना गिरिश ने आधी रात के वक्त खुदकुशी कर ली। मामला उस प्रकाश में जाया ट्रेवल मैनेजमेंट ने पूरी घटना की जानकारी मुबेंड सेंट्रल पुलिस स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने अपनी एक टीम मौत की वजह का पता लगाने के लिए वारदात स्थल पर भेजी। नाम ना छापने की शर्त ने एक शख्स ने बताया कि मृतक बिजनेस के सिलसिले में आया था। उसने कंपनी के पैसे को जोखिम में डालने का फैसला लिया और पैसे जुए में लगा दिए। जिसमें वह सारे पैसे हार गया।

Comments

Popular posts from this blog

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है

अब सुप्रीम कोर्ट के हाथों होगा एस श्रीसंत के क्रिकेट करियर का फैसला!

Ind vs Eng: ऋषभ पंत ने अपनी कामयाबी का श्रेय इन दो लोगों को दिया...