Ind vs Eng: 5 विकेट लेने के बाद हार्दिक पंड्या ने महान माइकल होल्डिंग पर यूं साधा निशाना..
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में हार्दिक पंड्या की जबर्दस्त गेंदबाजी ने भारतीय टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. हरफनमौला हार्दिक ने मैच के दूसरे दिन कल मात्र 28 रन देकर पांच विकेट हासिल किए. यह उनकी गेंदबाजी का ही कमाल था कि टीम इंडिया, मेजबान इंग्लैंड को पहली पारी में 161 रन के छोटे स्कोर पर समेटने में सफल रही. पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 168 रन की अहम बढ़त हासिल हुई है. गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले दो टेस्ट में गेंदबाजी में बेहद कमजोर प्रदर्शन के कारण हार्दिक पंड्या क्रिकेट समीक्षकों के निशाने पर थे.टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने उन्हें आड़े हाथ लिया था. जहां हरभजन ने कहा था कि हार्दिक के नाम के आगे से ऑलराउंडर का टैग हटा दिया जाना चाहिए, वे कही से ऑलराउंडर नहीं हैं. दूसरी ओर होल्डिंग ने कहा था कि हार्दिक किसी भी तरह से 'दूसरे कपिल देव' बनने के नजदीक नहीं हैं. हार्दिक पंड्या ने अपने बचपन के कोच के प्रति इस तरह जताया था सम्मान... नॉटिंघम टेस्ट में इंग...