Ind vs Eng: विराट कोहली ने शतक के बाद अनुष्‍का के प्रति इस अंदाज में दर्शाया प्‍यार, VIDEO

Ind vs Eng: Anushka Sharma blows kisses to Virat Kohli as he scores his 23rd test centuryइंग्‍लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्‍ट मैच में विराट कोहली ने अपने करियर का 23वां शतक जड़ते हुए टीम इंडिया के लिए जीत की राह तैयार कर दी. विराट कोहली चौका जड़ते हुए तिहरी रनसंख्‍या तक पहुंचे. सीरीज में यह उनका दूसरा शतक रहा, इससे पहले बर्मिंघम टेस्‍ट में भी विराट ने पहली पारी में जुझारू शतक जमाया था. हालांकि उनके इस शतक के बावजूद टीम इंडिया को पहले टेस्‍ट में हार का सामना करना पड़ा था. नॉटिंघम टेस्‍ट के तीसरे दिन कल विराट ने  103 रन की बेहतरी पारी खेली और क्रिस वोक्‍स की गेंद पर एलबीडब्‍ल्‍यू हुए. शतक पूरा करने के बाद उन्‍होंने स्‍टेडियम में मौजूद पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा की ओर देखकर विजयी मुद्रा में फ्लाइंग किस उछाला. अनुष्‍का ने भी विराट की इस पारी की ताली बजाकर प्रशंसा की और जवाब में फ्लाइंग किस एक्‍सचेंज किया.

विराट ने अपनी यादगार शतकीय पारी के दौरान 191 गेंदों का सामना किया और 10 चौके लगाए. वर्ष 2011 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ किंग्‍सटन में अपने टेस्‍ट करियर का आगाज करने वाले विराट ने अब तक 68 टेस्‍ट खेले हैं और 54.49 के बेहतरीन औसत से 5994 रन बनाए हैं. अपने 23वें शतक के साथ उन्‍होंने टेस्‍ट क्रिकेट में शतक के मामले में भारत के वीरेंद्र सहवाग, इंग्‍लैंड के केविन पीटरसन, ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टीव स्मिथ और पाकिस्‍तान के जावेद मियांदाद की बराबरी हासिल की है. इन सभी बल्‍लेबाजों के नाम पर भी टेस्‍ट क्रिकेट में 23 शतक दर्ज हैं.
 
यही नहीं, कप्‍तान के रूप में टेस्‍ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनियाभर के बल्‍लेबाजों में विराट तीसरे स्‍थान पर हैं. कप्‍तान के रूप में सबसे ज्‍यादा शतक दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ ने लगाए हैं, उन्‍होंने कप्‍तान के तौर पर 25 शतक लगाए थे. ऑस्‍ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 19 और विराट ने कप्‍तान के रूप में 16 शतक लगाए हैं. ऑस्‍ट्रेलिया के एलन बॉर्डर, स्‍टीव वॉ और स्‍टीव स्मिथ के नाम पर कप्‍तान के रूप में 15-15 शतक दर्ज हैं.


Comments

Popular posts from this blog

जब जश्‍न मनाने के लिए जर्सी उतार रहा था तो लक्ष्‍मण ने रोकने की कोशिश की थी: गांगुली

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है