Asian Games 1st Day LIVE with Khabar News: रेसलर बजरंग पूनिया ने देश को जिताया पहला गोल्ड मेडल

Bajrang Punia wins Asian Games 2018 first day (photo - AP)18वें एशियन गेम्स की शुरुआत शनिवार को इंडोनेशिया के जकार्ता में हो चुकी है। भारतीय रेसलर बजरंग पूनिया ने भारत की झोली में पहला गोल्ड मेडल डाल दिया। बजरंग ने 65 किलोग्राम वर्ग में जापान के पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले 10 मीटर एयर राइफल के मिक्सड इवेंट में कांस्य पदक जीतकर अपना खाता खोला था। भारत को यह पदक अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने दिलाया। 
हालांकि भारत को सबसे बड़ा झटका सुशील कुमार ने दिया जो क्वालीफाइंग राउंड में ही हार गए। सुशील बहरीन के रेसलर से 3-5 से हारे। इससे पहले भारत ने पहले दिन की धमाकेदार शुरुआत करते हुए महिला कबड्डी मैच में जापान को 43-12 से करारी शिकस्त दी है।
Best wishes to the Indian contingent for the @asiangames2018, which are being held in Indonesia. We are extremely proud of our athletes and I am sure they will give their best through the games.

हर लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें:

7:35 PM-  65 किलोग्राम वर्ग फाइनल में भारतीय रेसलर बजरंग पूनिया ने जापान के पहलवान को हराकर भारत की झोली में पहला गोल्ड मेडल डाला।
65 किलोग्राम वर्ग फाइनल
7:24 PM-  बजरंग पूनिया का जापान के रेसलर के साथ फाइनल मैच शुरू
स्विमिंग
6:24 PM- भारत के स्विमर सज्जन प्रकाश ने 200 मीटर बटरफ्लाई इवेंट के फाइनल में पांचवें स्थान पर खत्म किया।
कबड्डी
6:10 PM- बांगलादेश को 50-21 से हराने के बाद भारतीय टीम ने प्रीलिमनरी राउंड में श्रीलंका को 44-28 से मात दी।
कुश्ती- 86 किलोग्राम
5:10 PM: भारत के पवन कुमार को क्वार्टरफाइनल में इरान के खिलाड़ी के हाथों 0-11 से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही पवन बाहर हो गए हैं।
कुश्ती- 65 किलोग्राम
4:30 PM: मंगोलिया के पहलवान को 10-0 से रौंदकर बजरंग पूनिया 65 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं। इसी के साथ भारत का कुश्ती में मेडल पक्का हो गया है ।
कुश्ती अपडेट
15:42PM: पुरुषों की 97 किलोग्राम फ्रीस्टाइल के क्वार्टर फाइनल में भारतीय रेसलर मौसम खतरी को उज्बेकिस्तान के हाथों 0-8 से हार का सामना करना पड़े। 
15:34PM: पुरुषों की 97 किलोग्राम फ्रीस्टाइल के क्वार्टर फाइनल में भारतीय रेसलर मौसम खतरी का मुकाबला शुरू।
14:53PM: पुरुषों की 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल के क्वार्टर फाइनल में बजरंग पुनिया ने तजाकिस्तान के रेसलर को 12-2 से हराकर मुकाबला जीता। सेमीफाइनल में किया प्रवेश।
टेनिस अपडेट

14:47PM: दिविज शरण और करमन कौर थांडी की जोड़ी ने मिक्‍स्‍ड डबल्‍स में फिलिपींस की जोड़ी को 2-0 से हराकर प्री क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश कर 

Comments

Popular posts from this blog

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है

अब सुप्रीम कोर्ट के हाथों होगा एस श्रीसंत के क्रिकेट करियर का फैसला!