live IND vs ENG: टीम इंडिया को पहला झटका, शिखर धवन 35 रन बनाकर आउट
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 1 विकेट गंवा कर 60 रन बना लिए हैं. चेतेश्वर पुजारा (0 रन) और लोकेश राहुल (23 रन) क्रीज पर हैं.
इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. टीम इंडिया में तीन बदलाव हुए हैं. मुरली विजय, दिनेश कार्तिक और कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए हैं और उनकी जगह शिखर धवन, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है.
इंग्लैंड की बात करें तो उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. सैम कुरेन की जगह बेन स्टोक्स वापस आए हैं. ऋषभ पंत इस मैच से टेस्ट में पदार्पण कर रहे हैं. उन्हें कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट कैप दी है. पंत टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारत के 291वें खिलाड़ी हैं.
नॉटिंघम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
नॉटिंघम में भारत ने पहली बार टेस्ट मैच 1959 में खेला था जिसमें उसे पारी और 59 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. भारत इस मैदान पर अभी तक 6 टेस्ट मैच खेल चुका है जिनमें से वह सिर्फ 1 मैच जीत पाया है जबकि 2 मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी. इन दोनों टीमों के बीच अभी तक 3 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे.
भारत ने इस मैदान पर एकमात्र टेस्ट जीत 2007 में दर्ज की थी. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान की इस जीत में अहम भूमिका रही. उन्होंने इस मैच में कुल 134 रन देते हुए 9 विकेट लेकर भारत को 7 विकेट से जीत दिलाई थी.
ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम में भारत-इंग्लैंड का रिकॉर्ड
4-8 जून 1959: इंग्लैंड पारी और 59 रनों से विजयी
4-9 जुलाई 1996: टेस्ट मैच ड्रॉ
8-12 अगस्त 2002: टेस्ट मैच ड्रॉ
27-31 जुलाई 2007: भारत 7 विकेट से विजयी
29 जुलाई-1 अगस्त 2011: इंग्लैंड 319 रनों से विजयी
9-13 जुलाई 2014: टेस्ट मैच ड्रॉ


Comments
Post a Comment