ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास, गोली की रफ्तार से फेंकते थे गेंद

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने रविवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट (सीए) की आधिकारिक वेबसाइट से रविवार को इसकी जानकारी मिली. मिशेल ने पिछले माह बिग बैश लीग से संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और अन्य घरेलू टी-20 लीगों में खेलना बरकरार रखा था. ऐसे में रविवार को की गई घोषणा में उन्होंने इन सभी प्रारूपों से भी संन्यास ले लिया है.
‘पर्थ नाउ’ की वेबसाइट पर जारी एक बयान में जॉनसन ने कहा, “अब सब खत्म हुआ. मैंने अपनी आखिरी गेंद फेंक दी है. अपना आखिरी विकेट ले लिया. आज मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं.” जॉनसन ने कहा, “मैंने कई टी-20 प्रतियोगिता में खेलने की उम्मीद बरकरार रखी थी, लेकिन मेरे शरीर ने अब जवाब देना शुरू कर दिया है. मैं अब अपने जीवन के अगले पन्ने की शुरुआत के लिए तैयार हूं.”

गौरतलब है कि जॉनसन का इंटरनेशनल काफी अच्छा रहा है. उन्होंने 140 टेस्ट पारियों में 313 विकेट झटके हैं. जॉनसन ने इस दौरान 12 बार पांच या इससे ज्यादा विकेट लिए. जब कि 3 बार दस विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं. उनका एक टेस्ट पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8 विकेट लेकर 61 रन देना रहा है. जॉनसन ने 150 वनडे पारियों में 239 विकेट हासिल किए. इस दौरान उन्होंने 4.84 की इकॉनमी से रन दिए हैं. टी-20 की बात करें तो उन्होंने 30 मैचों में 38 विकेट झटके.

Comments

Popular posts from this blog

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है

अब सुप्रीम कोर्ट के हाथों होगा एस श्रीसंत के क्रिकेट करियर का फैसला!