pak vs nz: बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Babar Azam and Virat Kohli

बाबर आजम की 79 रन की रिकॉर्ड पारी की मदद से पाकिस्तान ने रविवार को न्यूजीलैंड को तीसरे और अंतिम ट्वंटी20 इंटरनेशनल मैच में 47 रन से हराकर सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली। टी20 में वर्ल्ड के नंबर एक बल्लेबाज 24 वर्षीय बाबर ने अपनी 58 गेंद की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए जबकि मोहम्मद हफीज ने 34 गेंदों पर नाबाद 53 रन की पारी खेली।
पाकिस्तान ने तीन विकेट पर 166 रन बनाए। बाबर इस बीच टी20 में सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने। पाकिस्तान के स्पिनरों शादाब खान (30 रन देकर तीन विकेट) और इमाद वसीम (28 रन देकर दो विकेट) ने इसके बाद न्यूजीलैंड को 16.5 ओवर में 119 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई। कीवी टीम ने अपने आखिरी आठ विकेट केवल 23 रन के अंदर गंवाए।

Read more at LH

Comments

Popular posts from this blog

जब जश्‍न मनाने के लिए जर्सी उतार रहा था तो लक्ष्‍मण ने रोकने की कोशिश की थी: गांगुली

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है