LIVE क्रिकेट स्कोर, India vs West Indies Live Cricket Score, 2nd Test at Hyderabad: शुरुआती झटकों के बाद संभला वेस्टइंडीज

Ind vs WI, India vs West Indies 2nd Test Test Live Cricket Score Streaming: पहले सेशन में तीन विकेट खोने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरे सेशन के शुरुआती ओवरों में ही अपने दो और विकेट खो दिए। हेटमायर 34 गेंदों में 12 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर एलबीडब्लयू आउट हुए। इसके बाद सुनील अम्ब्रीश भी कुलदीप यादव की गेंद पर रविंद्र जडेजा को आसान सा कैच थमा दिया। सुनील ने 18 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद शॉन डॉवरिच और रोस्टन चेज ने टीम के लिए 69 रनों की अहम साझेदारी की। उमेश यादव ने शॉन डॉवरिच को एलबीडब्लयू आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। टीम ने टी तक 6 विकेट खोकर 197 रन बना लिए हैं।
read more at jansatta
Comments
Post a Comment