भारत- वेस्टइंडीज टेस्ट: डेब्यू मैच में पृथ्वी शॉ ने शतक बनाकर रचा इतिहास!

पृथ्वी शॉ ने टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री की है। उन्होंने अपने पहले ही मैच में शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। पृथ्वी शॉ अब सबसे छोटी उम्र में शतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 99 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया है।
पृथ्वी शॉ ने पहली ही पारी में दिखा दिया है कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं। शॉ ने पिछले साल इसी मैदान पर रणजी ट्रोफी में पदार्पण किया था और शतक बनाया था। शॉ के इस डेब्यू से सचिन तेंदुलकर की याद आ गई।
शॉ की बल्लेबाजी इतनी आक्रामक थी कि सोशल मीडिया पर उनकी तुलना सहवाग से होने लगी है। पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी उनकी बल्लेबाजी को सहवाग सरीखा बेखौफ बताया। कप्तान विराट कोहली ने खुद उन्हें 293 नंबर की टेस्ट कैप सौंपी। टॉस से पहले टीम इंडिया ने हर्डल बनाकर पृथ्वी शॉ को ये सम्मान दिया।

Comments

Popular posts from this blog

जब जश्‍न मनाने के लिए जर्सी उतार रहा था तो लक्ष्‍मण ने रोकने की कोशिश की थी: गांगुली

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है