Posts

Showing posts from October, 2018

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है

Image
भारतीय कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच दिनी मैचों की सीरीज में क्रिकेट के इस प्रारूप में 10,000 रन पूरे करके दिग्गज सचिन तेंदुलकर के एक रिकार्ड को अपने नाम कर सकते हैं. कोहली ने अब वनडे में 9779 रन बनाए हैं और उन्हें 'दस हजारी क्लब' में शामिल होने के लिए केवल 221 रन की दरकार है. बेहतरीन फार्म में चल रहे कोहली अगर पांचों मैच में खेलते हैं तो आसानी से इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं. इतना तय है कि कोहली जब भी वनडे में 10,000 रन पूरे करेंगे तो सबसे कम पारियों में इस मुकाम पर पहुंचने का रिकार्ड उनके नाम पर होगा. अभी यह रिकार्ड तेंदुलकर के नाम पर है जिन्होंने 259 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. कोहली ने 211 मैचों में 203 पारियां खेली हैं. कोहली से पहले विश्व के 12 बल्लेबाजों ने वनडे में 10,000 रन पूरे किए हैं. इनमें भारत के चार बल्लेबाज तेंदुलकर (18,426 रन), सौरव गांगुली (11,363), राहुल द्रविड़ (10,889) और महेंद्र सिंह धोनी (10,123) शामिल हैं.

LIVE क्रिकेट स्कोर, India vs West Indies Live Cricket Score, 2nd Test at Hyderabad: शुरुआती झटकों के बाद संभला वेस्टइंडीज

Image
Ind vs WI, India vs West Indies 2nd Test Test Live Cricket Score Streaming:  पहले सेशन में तीन विकेट खोने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरे सेशन के शुरुआती ओवरों में ही अपने दो और विकेट खो दिए। हेटमायर 34 गेंदों में 12 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर एलबीडब्लयू आउट हुए। इसके बाद सुनील अम्ब्रीश भी कुलदीप यादव की गेंद पर रविंद्र जडेजा को आसान सा कैच थमा दिया। सुनील ने 18 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद शॉन डॉवरिच और रोस्टन चेज ने टीम के लिए 69 रनों की अहम साझेदारी की। उमेश यादव ने शॉन डॉवरिच को एलबीडब्लयू आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। टीम ने टी तक 6 विकेट खोकर 197 रन बना लिए हैं। read more at  jansatta

VIDEO:अमिताभ बच्चन ने 'क्लीन इंडिया इज लिट' कहने के लिए तन्मय भट्ट को कहा

Image

टेस्ट सीरीज: वेस्टइंडीज ने 6 विकेट खोकर बनाए 94

Image
राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ने दूसरे दिन 9 विकेट खोकर 649 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 94 रन बनाए। रोस्टन चेज 27 रन और कीमो पॉल 13 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 2 और रविन्द्र जडेजा ने एक विकेट हासिल किया।

वीडियो देखें: पृथ्वी शॉ पहली बार टेस्ट शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बने

Image
wait

भारत- वेस्टइंडीज टेस्ट: डेब्यू मैच में पृथ्वी शॉ ने शतक बनाकर रचा इतिहास!

Image
पृथ्वी शॉ ने टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री की है। उन्होंने अपने पहले ही मैच में शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। पृथ्वी शॉ अब सबसे छोटी उम्र में शतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 99 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया है। पृथ्वी शॉ ने पहली ही पारी में दिखा दिया है कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं। शॉ ने पिछले साल इसी मैदान पर रणजी ट्रोफी में पदार्पण किया था और शतक बनाया था। शॉ के इस डेब्यू से सचिन तेंदुलकर की याद आ गई। शॉ की बल्लेबाजी इतनी आक्रामक थी कि सोशल मीडिया पर उनकी तुलना सहवाग से होने लगी है। पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी उनकी बल्लेबाजी को सहवाग सरीखा बेखौफ बताया। कप्तान विराट कोहली ने खुद उन्हें 293 नंबर की टेस्ट कैप सौंपी। टॉस से पहले टीम इंडिया ने हर्डल बनाकर पृथ्वी शॉ को ये सम्मान दिया।

धोनी और विराट ने इस तरह की सिराज की मदद

Image
वेस्ट इंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बताया, 'पिछले साल जब मैं न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 के लिए चुना गया था, तब मैं नर्वस था और उस वक्त कोहली भाई ने मुझसे कहा कि टेंशन मत ले, ग्राउंड पर बात करेंगे। बस तैयार रह खेलने के लिए।' धोनी ने उन्हें सलाह देते हुए कहा, 'बल्लेबाज के फुटवर्क को ध्यान से देख, फिर लाइन और लेंग्थ चेंज करना।'

मुश्ताक अहमद हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष

Image
मोहम्मद मुश्ताक अहमद को हॉकी इंडिया के आठवें सम्मेलन और चुनाव के दौरान हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुना गया। हॉकी इंडिया के पूर्व महासचिव अहमद निवृत्तमान अध्यक्ष राजिंदर सिंह की जगह लेंगे। उनका चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है। मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम सीनियर उपाध्यक्ष होंगे जबकि जम्मू कश्मीर हॉकी की असिमा अली और हॉकी झारखंड के भोलानाथ सिंह उपाध्यक्ष होंगे।