REPORTS: अब विराट कोहली नहीं, एबी डि विलियर्स करेंगे आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी

क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी खबर आ रही है. और यह खबर भारतीय कप्तान विराट कोहली के चाहने वालों को निराश कर सकती है. पिछले आईपीएल के बाद क्रिकेट से संन्यास लेने वाले और फिर आईपीएल के लिए उपलब्ध रहने का ऐलान करने वाले एबी डि विलियसर्स अगले सेशन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान बनने जा रहे हैं. बता दें कि टीम मैनेजमेंट गैरी कर्स्टन को पहले से ही कोच के रूप में नियुक्त कर चुका है. 
रॉयल चैलेंजर्स 'घर के सारे बल्ब बदल डालूंगा' की तर्ज पर चलता दिखाई पड़ रहा है. यही वजह रही कि कई सालों से टीम के कोच रहे डेनियल विटोरी और उनके स्टॉफ की सेवाएं समाप्त करने का फैसला लिया गया. और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को कोचिंग स्टॉफ में जगह दी गई. और  सूत्रों के अनुसार अब खबर आ रही है कि आरसीबी प्रबंधन ने अब एबी डिविलयर्स को विराट कोहली की जगह कप्तान बनाने का फैसला किया है. 

Comments

Popular posts from this blog

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है

अब सुप्रीम कोर्ट के हाथों होगा एस श्रीसंत के क्रिकेट करियर का फैसला!