India vs England 4th Test Day 4 Highlights: भारत को 60 रन से हरा इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज पर किया कब्जा

India vs England 4th Test Day 4: भारत के खिलाफ साउथम्पटन में चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार (2 सितंबर) को इंग्लैंड ने मुकाबला 60 रन से अपने नाम कर लिया। मेजबान इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 271 रन बनाकर भारत को जीत के लिए 245 रन का टारगेट दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया महज 184 रन पर ही सिमट गई। इसी के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज पर इंग्लैंड ने 5-1 से कब्जा कर लिया है।


 बता दें कि मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में मोईन अली (40) और सैम कुरेन (78) के दम 246 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने 273 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 27 रन की लीड ले ली। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने 46, जबकि चेतेश्वर पुजार ने नाबाद 132 रन बनाए। मोईन अली ने सर्वाधिक 5 शिकार किए। दूसरी पारी में इंग्लैंड 33 रन पर ही एलिस्टर कुक (12)


 और मोईन अली (9) के रूप में दो विकेट गंवा चुका था। इसके बाद कीटोन जेनिंग्स (36) और जो रूट के बीच 59 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को मजबूत स्थिति में संभाला। जो रूट ने 6 बाउंड्री की मदद से 48 रन बनाए। हालांकि जॉनी बेयरस्टॉ पहली ही गेंद पर बगैर खाता खोले आउट हुए, लेकिन बेन स्टोक्स (30) के साथ जोस बटलर (69) ने अर्धशतकीय साझेदारी कर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में ला दिया। सैम कुरेन ने 46 रन की पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 4, जबकि ईशांत शर्मा ने 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह-रविचंद्रन अश्विन को 2-2 सफलता हाथ लगी।

Comments

Popular posts from this blog

जब जश्‍न मनाने के लिए जर्सी उतार रहा था तो लक्ष्‍मण ने रोकने की कोशिश की थी: गांगुली

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है