Ind vs Eng, India vs England 4th Test:विराट कोहली ने छुआ नया शिखर तो सरहद पार से मोहम्मद आमिर ने दी बधाई

 Match: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे करने पर बधाई दिया है। मैदान पर भले ही आमिर और कोहली एक-दूसरे को टक्कर देते हों, लेकिन मैदान के बाहर कोहली और आमिर एक-दूसरे की बेहद इज्जत करते हैं। इतना ही नहीं ये दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे की तारीफ भी कर चुके हैं। विराट कोहली ने एक बार कहा था कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके लिए पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद आमिर का सामना करना सबसे चुनौती भरा काम लगता है। साउथम्पटन टेस्ट के दूसरे दिन कोहली ने अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल की। 70वें टेस्ट की 119वीं पारी में कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 6 हजार का आंकड़ा पार किया। शुक्रवार को साउथेम्प्टन में हार्बर होटल के स्टाफ ने कोहली को अलग ही अंदाज में बधाई दिया। कोहली ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर कर होटल स्टाफ का शुक्रिया अदा किया। ट्रेंट ब्रिज पर खेले गए तीसरे मैच में जीत हासिल करने के बाद विराट कोहली की कोशिश इस मैच को भी जीतने की होगी। पहले तीन दिनों का खेल खेला जा चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

जब जश्‍न मनाने के लिए जर्सी उतार रहा था तो लक्ष्‍मण ने रोकने की कोशिश की थी: गांगुली

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है