ICC Ranking: कोहली ने रखा विराट 'रुतबा' बरकरार, सिर्फ 'दो अंक' से बदल देंगे इतिहास
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ताजा रैंकिंग (MRF Tyres ICC Test Player Rankings) जारी हो गई है. और भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli has retained his number one slot) ने चौथे टेस्ट (मैच रिपोर्ट) की अपनी पारियों की बदौलत अपना रुतबा बरकार रखा हुआ है. लेकिन इससे ऊपर अहम बात यह है कि कोहली (Virat Kohli has scored 544 runs in his eight innings) जल्द ही आईसीसी की रैंकिंग (MRF Tyres ICC Test Player Rankings) में बड़ा इतिहास बदलने को तैयार हैं.
करीब तीन या चार हफ्ते पहले विराट कोहली ने आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक की पायदान कब्जाई थी, लेकिन अगले हफ्ते ही उन्हें इस गंवा दिया था. लेकिन इसके ठीक हफ्ते विराट ने इसे फिर से दबोच लिया. और रविवार को खत्म हुए चौथे टेस्ट की दोनों पारियों में 46 और 58 रन बनाने का फायदा विराट कोहली को मिला है. इससे भारतीय कप्तान अपनी नंबर एक पोजीशन को बरकार रखने में कामयाब रहे हैं. विराट और स्टीव स्मिथ के बाच आठ अंक का अंतर हो चला है. लेकिन इससे अहम बात है कि विराट रैंकिंग का इतिहास बदलने की कगार पर खड़े हैं.

Comments
Post a Comment