क्रिकेट मैदान पर फिर हो सकती है वापसी, अनिल कुंबले को सौंपी जा सकती है ये जिम्मेदारी

टीम इंडिया से कोच का पद गंवा चुके अनिल कुंबले फिर से क्रिकेट मैदान पर लौट सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स कुंबले को मेंटॉर नियुक्त कर सकती है। खुद इसके संकेत डेयरडेविल्स के को-ऑनर और जीएमआर ग्रुप के चेयरमैन किरण कुमार गांधी ने दिए हैं। किरण कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा, “मेंटॉर के लिए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले के साथ बातचीत कर रही हैं। हालांकि अभी ये पक्का नहीं हुआ है।”


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने क्रिकेट में 19 की उम्र में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हुए डेब्यू किया था। कुंबले ने 1990 से भारत के लिए 132 टेस्ट मैच खेले और 271 एक दिवसीय मैच खेले। कुंबले को 2005 में पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। लगातार 18 साल तक खेलने के बाद कुंबले ने नवंबर 2008 में संन्यास का ऐलान किया। 2012 में कुंबले को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की क्रिकेट कमिटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया। कुंबले को 24 जून 2016 में एक साल के लिए भारतीय टीम का कोच बनाया गया, लेकिन उन्हें एक साल का समय पूरा होने से पहले ही इस्तीफा देना पड़ा था।

Comments

Popular posts from this blog

Ind vs Eng: ऋषभ पंत ने अपनी कामयाबी का श्रेय इन दो लोगों को दिया...

Ind vs Eng: तेज गेंदबाज मो. शमी को यह बात कहकर इंग्‍लैंड के जॉनी बेयरस्‍टॉ को डराया...