इसलिए 'इस परफॉरमर' के एशिया कप के लिए चयनित न होने पर फूटा हरभजन सिंह का गुस्सा
एशिया कप के लिए कुछ दिन पहले टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है, लेकिन इस चयन ने हरभजन सिंह को गुस्से से भर दिया है. हालांकि, भारत के इस महान स्पिनर की प्रतिक्रिया काफी देर से हुई, लेकिन जब आई, तो उन्होंने ट्विटर पर खुलकर अपने गुस्से का इजहार किया. वैसे हरभजन सिंह दो सौ फीसदी सही हैं. और करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमियों के लिए भी यह सवाल बना हुआ है. और इसको लेकर चर्चा और विमर्श क्रिकेट पंडितों सहित प्रशंसकों में काफी दिनों से हो रहा है.
भज्जी ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए ट्विटर पर सीधे-सीधे सेलेक्टरों से सवाल करते हुए कहा कि मयंक अग्रवाल कहां है? इतने ज्यादा रन बनाने के बाद भी मुझे मयंक अग्रवाल का नाम टीम में दिखाई नहीं पड़ा. मुझे लगता है कि अलग-अलग लोगों के लिए भिन्न नियम हैं.
कर्नाटक के लिए खेलने वाले मयंक अग्रवाल के चयन की उम्मीद इसलिए भी की जा रही थी क्योंकि हालिया इंग्लैंड दौरे में शिखर धवन और केएल राहुल नाकाम साबित हुए. लेकिन इन दोनों को ही एशिया कप के लिए टीम में चुन गया है. और जब मयंक अग्रवाल की फिल से अनदेखी हुई, तो भज्जी ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की. और उनकी नाराजगी की एक नहीं कई वजह हैं. चलिए यह वजह जान लीजिए.
बता दें कि मयंक अग्रवाल ने पिछले घरेलू सत्र में दो हजार से भी ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. और मयंक की रनों की भूख अभी भी जारी है. भारत ए टीम के हालिया इंग्लैंड में दौरे में मयंक ट्राई सीरीज में दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे. मयंक ने 4 मैचों में 84.33 के औसत से 287 रन बनाए, तो कुल मिलाकर दौरे में मयंक ने विंडीज ए और इंग्लैंड के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट सहित सभी खेले 8 मैचों की 10 पारियों में 56.77 के औसत से 511 रन बनाए. इस प्रदर्शन को मयंक ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चल रही सीरीज में भी बरकरार रखा है. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मयंक भारत ए की तरफ से दूसरे सबसे कामयाब बल्लेबाज हैं. मयंक ने 4 मैचों में 59.00 के औसत से 236 रन बनाए हैं.
Comments
Post a Comment