चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो सकते हैं दिनेश चांडीमल

एशिया कप की शुरुआत 15 सितंबर से दुबई में होने जा रही है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही श्रीलंका के लिए परेशानी खड़ी करने वाली खबर आ रही है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांडीमल की अंगुली में चोट है, जिसके कारण वह एशिया कप से नाम वापस ले सकते हैं। चांडीमल के अलावा स्पिनर अकिला धनंजय का खेलना भी संदिग्ध नजर आ रहा है। धनंजय जल्द पिता बनने वाले हैं। ऐसे में वह परिवार के साथ रहने का फैसला कर सकते हैं।
टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान समेत कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। पाकिस्तान और भारत और एक ग्रुप में है। इस ग्रुप की तीसरी टीम की घोषणा 29 अगस्त से छह सितंबर तक चल रहे क्वालिफायर टूर्नामेंट के बाद की जाएगी। क्वालिफाइंग टीमों सिंगापुर, हांगकांग मलेशिया, नेपाल, ओमान और मेजबान यूएई शामिल हैं।


Comments

Popular posts from this blog

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है

अब सुप्रीम कोर्ट के हाथों होगा एस श्रीसंत के क्रिकेट करियर का फैसला!