एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इस वजह से नहीं खेलेंगे विराट कोहली

India team is announced for Asia cup, Virat Kohli is rested for this reasonसंयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 15 से 28 सितंबर के बीच खेले जाने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है. और इसके पीछे सेलक्टरों ने वजह भी बताई है. पिछले दिनों यो-यो फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए अंबाती रायुडु की वापसी हुई है, तो थोड़ा सा चौंकाने वाली बात यह है कि ऋषभ पंत के लिए टीम में जगह नहीं बन सकी है. 
बता दें कि विराट की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे, तो शिखर धवन को उप-कप्तान बनाया गया है. वहीं, पूरी तरह उबरने के बाद केदार जाधव की टीम में वापसी हुई है, तो सुरेश रैना को टीम में जगह नहीं मिली है. विराट कोहली को आराम दिए जाने के बारे में चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा बहुत ज्यादा क्रिकेट के बोझ को देखते हुए विराट को आराम दिया गया है. वह पिछले काफी समय से लगातार खेल रहे हैं.

Comments

Popular posts from this blog

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है

अब सुप्रीम कोर्ट के हाथों होगा एस श्रीसंत के क्रिकेट करियर का फैसला!