Asia Cup 2018 Schedule: यहां जानिए एशिया कप का पूरा शेड्यूल, भारत इस दिन खेलेगा मुकाबले
एशिया कप की शुरुआत 15 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने जा रही है। 28 सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, हॉन्ग-कॉन्ग समेत अफगानिस्तान की टीमें हिस्सा ले रही हैं। गत चैंपियन भारत एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में 19 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा, जबकि इससे एक दिन पहले टीम अपने अभियान की शुरुआत हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ करेगी। गुप ए में भारत, पाकिस्तान और हॉन्ग-कॉन्ग जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को जगह मिली है।
आईसीसी ने एशिया कप में हॉन्ग-कॉन्ग के मैचों को वनडे का दर्जा देने का फैसला किया है। हॉन्ग-कॉन्ग आईसीसी का एसोसिएट सदस्य है, जिसे अभी तक वनडे का दर्जा नहीं मिला था, लेकिन उसने हाल ही में वनडे का दर्जा पाने वाले नेपाल को हराकर एशिया कप का टिकट कटाया है। एशिया कप में प्रत्येक टीमें राउंड रोबिन के आधार पर एक-दूसरे से मुकाबले खेलेंगी। टूर्नामेंट का पहला मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दुबई में 15 सितंबर को होगा। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीम 28 सितंबर को एक-दूसरे से फाइनल खेलेगी।
एशिया कप-2018 का शेड्यूल:
ग्रुप चरण :
15 सितंबर : बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (दुबई)
16 सितंबर : पाकिस्तान बनाम हॉन्ग-कॉन्ग (दुबई)
17 सितंबर : श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (अबु धाबी)
18 सितंबर : भारत बनाम हॉन्ग-कॉन्ग (दुबई)
19 सितंबर : भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)
20 सितंबर : बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (अबु धाबी)
सुपर-4:
21 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप बी उप विजेता (दुबई)
21 सितंबर : ग्रुप बी विजेता बनाम ग्रुप ए उप विजेता अबु धाबी)
23 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप ए उप विजेता (दुबई)
23 सितंबर : ग्रुप बी विजेता बनाम ग्रुप बी उप विजेता (अबु धाबी)
25 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप बी विजेता (दुबई)
26 सितंबर : ग्रुप ए उप विजेता बनाम ग्रुप बी उप विजेता (अबु धाबी)
Comments
Post a Comment