IND vs ENG: इस वजह से गावस्कर के निशाने पर आए शिखर धवन, पूर्व कप्तान का चौंकाने वाला 'खुलासा'

हालांकि, बर्मिंघम में पहले टेस्ट (Eng vs Ind 1st Test) से पहले ही टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Sunil Gavaskar lashes out at Shikhar Dhawan ) को लेकर चर्चा हो रही थी. चर्चा इस बात को लेकर हो रही थी कि प्रैक्टिस मैच की दोनों पारियों में नाकाम साबित हुए शिखर धवन (Sunil Gavaskar lashes out at Shikhar Dhawan) को बाहर बैठाकर उनकी जगह चेतेश्वर पुजारा को इलेवन में जगह दी जाए. और अब पहले टेस्ट (Eng vs Ind 1st Test) की  विफलता के बाद शिखर दिग्गजों के निशाने पर आ गए हैं. टीम इंडिया और विराट कोहली की कड़ी आलोचना करने वाले सुनील गावस्कर ने शिखर धवन पर निशाना साधा है.ध्यान दिला दें कि इस लेफ्टी बल्लेबाज ने बर्मिंघम टेस्ट की दोनों पारियों में 26 और 13 का स्कोर किया था. 
लेकिन शिखर धवन से कम रनों से ज्यादा जो बात क्रिकेट पंडितों को अखर रही है, वह है उनके आउट होने का तरीका. शिखर धवन के रवैये से ऐसा लगता है कि मानो वह पांच दिनी नहीं, बल्कि किसी वनडे मैच में पारी की शुरुआत करने उतरे हों. मानो वह इंग्लिश नहीं, बल्कि भारतीय उपमहाद्वीप की किसी पिच पर बैटिंग कर रहे हों. और शिखर के इसी अंदाज  पर अब दिग्गज सुनील गावस्कर ने उंगली उठाई है. 

Comments

Popular posts from this blog

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है

अब सुप्रीम कोर्ट के हाथों होगा एस श्रीसंत के क्रिकेट करियर का फैसला!