IND vs ENG 3rd TEST: रवि शास्त्री ने स्वीकार की दूसरे टेस्ट की यह 'बड़ी गलती'

IND vs ENG 3rd TEST: Ravi Shastri accepts the शुरुआती दो टेस्ट मैचों में टीम इंडियार की हार के बाद सोशल मीडिया पर और बाकी लोगों के निशाने पर भारतीय कोच रवि शास्त्री ने शनिवार से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट (Eng vs Ind, 3rd Test) से पहले अपने खिलाड़ियों से खुद में भरोसा करने को कहा है. इसके साथ ही शास्त्री ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में हुई 'गलती' की बात भी स्वीकार की. पहले टेस्ट में भारत को 31 रन, तो लॉर्ड्स में टीम इंडिया को पारी और 159 रनों से बुरी तरह मुंह की खानी पड़ी थी. इसके बाद ट्विटर पर ट्रोलर्स का गुस्सा कोच रवि शास्त्री पर फूटा था. 
शुरुआती दोनों टेस्ट मैचों की बात करें, तो विराट कोहली को छोड़कर बाकी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए हैं.  हालांकि, रवि शास्त्री का मानना है कि जहां तक इंग्लैंड के मुश्किल हालात की बात है, तो दोनों ही टीमों को संघर्ष करना पड़ा है. हालांकि,काफी हद तक यह बात सही भी है. सभी ने देखा कि पहले टेस्ट में कैसे भारतीय गेंदबाजों ने वापसी कराते हुए भारत को मुश्किल में ला दिया था. 
पत्रकारों से बातचीत में रवि शास्त्री ने कहा कि किसी भी एक खिलाड़ी पर उंगली उठाना सही नहीं होगा. जब भी हालात मुश्किल हुए, तो  दोनों ही टीमों को संघर्ष करना पड़ा है. यह मानसिक निश्चित की बात है-कैसे आप हालात के ऊपर अपनी मनोदशा को रखते हो. और तीसरे टेस्ट में  निश्चित तौर पर बल्लेबाजों के लिहाज से मानसिक अनुशासन ही महत्वपूर्ण होने जा रहा है. शास्त्री ने कहा कि टीम इंडिया अगर ट्रेंट ब्रिज में वापसी करना चाहती है, तो बल्लेबाजों को मानसिक अनुशासन दिखाना होगा. 

Comments

Popular posts from this blog

जब जश्‍न मनाने के लिए जर्सी उतार रहा था तो लक्ष्‍मण ने रोकने की कोशिश की थी: गांगुली

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है