IND vs ENG 2nd TEST: 'यहां' तो जेम्स एंडरसन ने पाकिस्तानी भावी प्रधानमंत्री इमरान खान को दे दी मात

IND vs ENG 2nd TEST: दूसरा टेस्ट शुरू होते-होते इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पूरी तरह लह में आ चुके हैं. बर्मिंघम में पहले टेस्ट में चार विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन बारिश के बीच भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बनकर बरसे. जेम्स एंडरसन की तीखी सीम और स्विंग का भारतीय बल्लेबाजों के पास कोई भी जवाब नहीं था और इस इंग्लिश सीमर ने पांच विकेट चटकाते हुए 18 अगस्त को प्रधानमंत्री की शपथ  लेने जा रहे पाकिस्तानी इमरान खान का रिकॉर्ड तोड़ दिया. 
जेम्स एंडरसन ने भारतीय पारी में ईशांत का विकेट चटकाकर अपने पांच विकेट पूरे किए. यह एंडरसन के करियर में 26वां मौका था, जब उन्होंने एक पारी में पांच विकेट चटकाए. एडंरसन के आगे भारतीय शीर्ष बल्लेबाज एक बार फिर से बेबस नजर आए. पंजा जड़ने के साथ ही एंडरसन लॉर्ड्स मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए. चलिए जान लीजिए किन पांच गेंदबाजों को विकेट चटकाने के लिहाज से कौन सा मैदान सबसे ज्यादा प्रिय रहा है. 

Comments

Popular posts from this blog

Ind vs Eng: ऋषभ पंत ने अपनी कामयाबी का श्रेय इन दो लोगों को दिया...

Ind vs Eng: तेज गेंदबाज मो. शमी को यह बात कहकर इंग्‍लैंड के जॉनी बेयरस्‍टॉ को डराया...