IND vs ENG 2nd TEST: अब कुछ ऐसे अर्जुन तेंदुलकर स्टेडियम के बाहर रेडियो सेट बेचते दिखाई पड़े
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे और भारतीय जूनियर टीम के सदस्य अर्जुन तेंदुलकरइन दिनों इंग्लैंड दौरे का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं. अर्जुन यहां मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के युवाओं क्रिकेटरों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे हैं. इल दौरान अर्जुन कभी टीम इंडिया के साथ नेट अभ्यास में दिखाई पड़ते हैं, तो कभी इंग्लिश महिला टीम के सदस्य के साथ लंच लेते हुए. कभी अर्जुन बारिश आने पर ग्राउंड स्टॉफ की मदद करते दिखाई पड़ते हैं, तो कभी किसी रूप में. बहरहाल, मैच के तीसरे दिन शनिवार को अर्जुन एक अलग ही रूप में दिखाई पड़ा, जो क्रिकेटप्रेमियों को काफी हद तक चौंका गया. लेकिन यह नजारा यह बताने और समझाने के लिए काफी है कि सचिन तेंदुलकर अपने बेटे की परवरिश किस तरह कर रहे हैं.
शनिवार को अर्जुन स्टेडियम के बार डिजिटल रेडियो बेचते दिखाई पड़े. बता दें कि डिजिटल रेडियो एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जिसके जरीए लाइव कमेंटरी का प्रसारण होता है. इसके जरिए क्रिकेटप्रेमी सीधे मैच का ताजा हाल जान सकते हैं. इस डिजिटल रेडियो की सिग्नल क्षमता बहुत ही सीमित होती है. और इसका दायरा स्टेडियम या खेल के आस-पास तक के क्षेत्र तक ही सीमित होता है.
junior
Comments
Post a Comment