ENGvsIND 2nd Test Live: एंडरसन की घातक गेंदबाजी से भारत के दोनों ओपनर आउट, बारिश ने रोका मैच

Rain at Lords- ENG vs IND 2nd test (photo - reuters)जेम्स एंडरसन के घातक स्विंग गेंदबाजी के चलते भारत ने के एल राहुल और मुरली विजय के रूप में दोनों ओपनर खो दिए हैं। फिलहाल लॉर्ड्स में बारिश की वजह से मैच रुक गया है और सयम से पहले लंच ले लिया गया है। अब तक भारत ने भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 11 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा एक-एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। 
एंडरसन ने विजय को पहले ही ओवर में शून्य के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद एंडरसन ने राहुल को कीपर के हाथों 8 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट करवाया। दूसरे दिन टॉस होने के बाद सिर्फ 6.3 ओवरों का खेल ही हो सका, तभी बारिश आ गई और अम्पायरों ने मैच रोकने का फैसला किया।  

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इंग्लैंड की टीम में मोईन अली की जगह क्रिस वोक्स खेलेंगे। वहीं भारत के प्लेइंग इलेवन में चेतेश्वर पुजारा और कुलदीप यादव को जगह मिली है। फिलहाल लंदन में मौसम साफ है। हालांकि इस टेस्ट मैच के दौरान आगे भी बारिश की आशंका जताई जा रही है। उमेश यादव टीम में शामिल नहीं हैं।
पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसके बाद बाकी चार दिन मैच सुबह 11 बजे (3:30 PM भारतीय समयानुसार) शुरू होगा, लंच ब्रेक 1 बजे (5:30 PM भारतीय समयानुसार) होगा, जबकि टी ब्रेक शाम 3:55 (8:25 PM भारतीय समयानुसार) पर होगा। मैच शाम के 7 बजे (11:30 PM भारतीय समयानुसार) तक खेला जाएगा।

मैदान पर जब भारत और इंग्लैंड ने पिछला टेस्ट खेला था, तो महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी

Comments

Popular posts from this blog

जब जश्‍न मनाने के लिए जर्सी उतार रहा था तो लक्ष्‍मण ने रोकने की कोशिश की थी: गांगुली

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है