रक्षाबंधन के मौके पर विराट कोहली ने शेयर किया बहन के साथ यह फोटो..
रक्षाबंधन का पर्व देशभर में रविवार को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. टीम इंडिया के खिलाड़ी इस समय देश से बाहर इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त हैं लेकिन विराट कोहली इस मौके पर अपनी बहन को याद करना नहीं भूले. विराट ने रविवार को अपनी बहन भावना के साथ एक पुराना फोटो शेयर किया. ट्विटर पर शेयर किए गए इस फोटो में नन्हें विराट अपनी मां और बहन के साथ नजर आ रहे हैं. कुरता-पजामा पहले विराट इस तस्वीर में बहन और मां की मौजूदगी में केक काट रहे हैं. यह बेहद पुराना फोटो संभवत: विराट के जन्मदिन का है. विराट ने अपने संदेश में लिखा, 'भावना धींगरा दीदी के साथ कई बेहतरीन यादें जुड़ी हुई हैं. दुनियाभर की सभी बहनों को राखी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. #Rakhshabandhan'
गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट इस समय बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने सीरीज के पहले और तीसरे टेस्ट में शतक जमाए हैं. तीसरे टेस्ट में उनकी 103 रन की पारी का भारतीय टीम की जीत में अहम योगदान रहा था. इस टेस्ट की पहली पारी में भी विराट ने 97 रन की शानदार पारी खेली थी. इस मैच में भारत के लिए हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था. भारतीय टीम ने यह मैच 203 रन के अंतर से जीता था. इस जीत के बावजू टीम इस समय पांच टेस्ट की सीरीज में इंग्लैंड से 1-2 से पीछे चल रही हैं. कोहली इस समय सीरीज के चौथे टेस्ट की तैयारी में जुटे हुए हैं. यह मैच 30 अगस्त से साउथम्पटन में खेला जाना है. क्रिकेटप्रेमियों को उम्मीद है कि भारतीय टीम चौथे टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करने में कामयाब रहेगी.
credit ndtv

Comments
Post a Comment