टेनिस स्टार सानिया मिर्जा बोलीं, इस कारण 'डिलीवरी' को लेकर बिल्कुल डरी हुई नहीं हूं
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को महिला टेनिस में भारत को पहचान देने का श्रेय जाता है. वर्ष 2009 में सानिया (Sania Mirza) का पाकिस्तान के क्रिकेट स्टार शोएब मलिक के साथ विवाह मीडिया की सुर्खियों में रहा. करीब 9 वर्ष के खुशहाल वैवाहिक जीवन के बाद सानिया और शोएब अब अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सानिया संभवत: अक्टूबर माह में अपनी पहली संतान को जन्म देंगी. टेनिसमें भारत को कई मेडल और खुशियां दे चुकीं सानिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने टेनिस करियर, प्रेग्नेंसी और अपने शौहर शोएब मलिक के जुड़े सवालों पर बातचीत की. अखबार हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मेरी तुलना में शोएब (Shoaib Malik) पिछले कुछ सालों से इसके (पेरेंटशिप) के लिए तैयार थे, लेकिन उन्होंने मुझसे कभी इस बारे में नहीं कहा.' सानिया ने कहा कि अब समय आ गया है. इसी कारण मैं इंसान के तौर पर शोएब का बेहद सम्मान करती हूं.
सानिया ने कहा कि कई लोग मानते हैं कि हम दो देश को एकजुट करने के लिए शादी के बंधन में बंधे, लेकिन यह सच नहीं है. यह कोई महत्वपूर्ण घटना नहीं थी. हम दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला किया और विवाह बंधन में बंध गए. सानिया ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान में भी भरपूर प्यार मिलता है. उन्होंने कहा, 'मैं अपने ससुराल वालों से मिलने साल में एक बार पाकिस्तान जरूर जाती हूं वहां मुझे सब भाभी बोलते हैं और मुझे काफी प्यार मिलता है. यही बात शोएब के साथ है. वे जब भी भारत आते हैं, उन्हें भी इस मुल्क में सम्मान और प्यार हासिल होता है.'

Comments
Post a Comment