कोहली की पीठ में दर्द, चौथे दिन फील्डिंग के लिए नहीं उतरे; अजिंक्य रहाणे ने की कप्तानी

Indian captain Virat Kohli suffers back strainलंदन. भारत-इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। चौथे दिन भारतीय कप्तान कोहली मैदान पर नहीं उतरे। उन्हें पीठ दर्द की शिकायत है। उनकी जगह अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी संभाली। भारत की दूसरी पारी में कोहली चौथे नंबर पर बैटिंग करने नहीं उतरे। इस पोजिशन पर रहाणे बैटिंग करने आए।
भारतीय टीम के एक पदाधिकारी ने कोहली की चोट की पुष्टि की। कोहली की जगह मैदान में रवींद्र जडेजा थे। मैच के तीसरे दिन के तीसरे सत्र में भी कोहली मैदान पर नहीं थे। उनकी जगह रवींद्र जडेजा ने फील्डिंग की। 

कोहली ने 37 मिनट फील्डिंग नहीं की : चौथे दिन कोहली 37 मिनट तक मैदान पर नहीं थे। लिहाजा, आईसीसी के नियमों के मुताबिक भारत की पारी की शुरुआत के 37 मिनट बाद ही वे बैटिंग के लिए उतर सकते हैं। दूसरा विकेट गिरने तक भारतीय पारी के 37 मिनट का खेल पूरा नहीं हो पाया था। ऐसे में उनकी जगह रहाणे चौथे नंबर पर भेजा गया। हालांकि, ये साफ नहीं हो पाया है कि नियम की वजह से कोहली बैटिंग के लिए नहीं आए, या पीठ का दर्द ही असल वजह है

Comments

Popular posts from this blog

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है

अब सुप्रीम कोर्ट के हाथों होगा एस श्रीसंत के क्रिकेट करियर का फैसला!