विराट कोहली ने बनाया 22वां टेस्ट शतक, इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में विराट कोहली ने जुझारू शतकीय पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. मैच के इंग्लैंड के 287 रन के स्कोर के जवाब में एक समय टीम इंडिया के आठ विकेट 182 रन के स्कोर पर गिर चुके थे लेकिन विराट ने निचले क्रम के बल्लेबाजों ईशांत शर्मा और फिर उमेश यादव के साथ अच्छी साझेदारी की और स्कोर को मेजबान टीम की रन संख्या के करीब पहुंचा दिया. विराट का यह 22 वां टेस्ट शतक रहा.
शतक पूरा करने के लिए उन्होंने 172 गेंदों का सामना किया और 14 चौके लगाए. अपनी इस 22 वीं शतकीय पारी के दौरान उन्होंने एक मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया. दरअसल 22 टेस्ट शतक बनाने में सचिन ने 114 पारियां खेली थी लेकिन विराट ने उनसे एक कम यानी 113 वीं पारी में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली.
Comments
Post a Comment