इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन आखिरी सत्र में भारत ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट पर अब तक 171 रन बना लिया है

ENGvsIND 2nd day LIVE : भारत को 7वां झटका, अश्विन 10 पर आउट - IND 171/7 (51.0 Ovs)बर्मिंघम : इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन आखिरी सत्र में भारत ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट पर अब तक 171 रन बना लिया है. पांड्या के आउट होने के बाद बल्‍लेबाजी करने आये आर अश्विन 10 रन बनाकर एंडरसन की गेंद पर बोल्‍ड आउट हुए. भारत अब भी इंग्‍लैंड से 115 रन दूर है.
हार्दिक पांड्या 22 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्‍तान विराट कोहली मैराथन पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और अब भी क्रीज पर जमे हुए हैं. कोहली का साथ अश्विन दे रहे हैं. इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक चार विकेट सैम कुरेन ने हासिल किये. बेन स्‍टोक को दो विकेट मिला.

Comments

Popular posts from this blog

IND vs WI ODI: वनडे में यहां तो सचिन तेंदुलकर का विराट से बचना नामुमकिन है

अब सुप्रीम कोर्ट के हाथों होगा एस श्रीसंत के क्रिकेट करियर का फैसला!