2018 CPL: शोएब मलिक के नाम T20 का बड़ा रिकॉर्ड, विराट कोहली और सुरेश रैना छूट गए बहुत पीछे
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर लीग में व्यस्त हैं। शोएब गुयाना अमेजन वॉरियर्स के कप्तान हैं। 12 अगस्त को उनकी टीम को बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस मैच में शोएब के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। शोएब ने 30 गेंद पर 38 रनों की पारी खेली और इस दौरान टी20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे कर लिए।
ऐसा करने वाले वो दुनिया के महज चौथे बल्लेबाज हैं। शोएब से पहले क्रिस गेल, ब्रेंडन मैक्कलम और कीरन पोलार्ड ऐसा कर चुके हैं। क्रिस गेल के खाते में 11575 टी20 रन हैं और वो दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 10000 से ज्यादा टी20 रन बनाए हैं। ब्रेंडन मैक्कलम के खाते में 9188 रन हैं, जबकि कीरन पोलार्ड ने 8225 रन बनाए।
Comments
Post a Comment