Posts

Showing posts from August, 2018

18th Asian Games, Day-12 LIVE: भारत को 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड, रिले रेस में पुरुषों ने जीता सिल्वर

Image
18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में जिनसन जॉनसन ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में भारत की पीयू चित्रा ने कांस्य पदक जीता। वहीं मेंस हॉकी में निराशा हाथ लगी। सेमीफाइनल मुकाबले में तय समय तक मुकाबला 2-2 से बराबर रहने पर पेनल्टी शूटआॅउट के जरिए विजेता का निर्णय हुआ। जिसमें मलेशिया ने भारत को 7-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महिलाओं की चक्का फेंक स्पर्धा में सीमा पूनिया ने भारत को कांस्य पदक दिलाया।  12वें दिन के लाइव अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ... 18th ASIAN GAMES, DAY-12th Medal Events Line-UP India@AsianGames2018 @India_AllSports Day 12 (Thursday) Medal Events Lineup: M & W 1500m Final M & W 4X400 Relay Final Men's 5000m Final Women's Discus throw Final Men's 50m Walk Besides: Men's Hockey Semis Vs Malaysia Table Tennis M & W Singles Kurush Canoe/Kayak Sprint Judo # AsianGames2018 11:46 PM - Aug 29, 2018 216 75 people are talking about this Twitter Ads info an...

Asian Games में सिल्वर जीतने वाली मधुमिता को झारखंड देगा 10 लाख रुपये

Image
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई खेलों के महिला कंपाउंड टीम श्रेणी में रजत पदक जीतने के लिए मधुमिता को 10 लाख रुपये नकद ईनाम देने की घोषणा की। मधुमिता कुमारी को अपनी टीम सदस्य ज्योति सुरेखा वेनाम और मुस्कान किरार के साथ फाइनल में दक्षिण कोरिया के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था। राज्य सरकार की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि झारखंड के मुख्यमंत्री ने 'राज्य की बेटी ' मधुमिता को 10 लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।

Ind vs Eng: तेज गेंदबाज मो. शमी को यह बात कहकर इंग्‍लैंड के जॉनी बेयरस्‍टॉ को डराया...

Image
भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच गुरुवार से साउथैम्‍पटन में खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच सीरीज इस समय रोमांचक स्थिति में है और नॉटिंघम के तीसरे टेस्‍ट में भारतीय टीम की जीत के बावजूद इंग्‍लैंड फिलहाल 2-1 की बढ़त बनाए हुए है. इंग्‍लैंड के टीम प्रबंधन ने संकेत दिए हैं कि जॉनी बेयरस्‍टॉ की उंगली में चोट होने के बावजूद वह उन्‍हें चौथे मैच में बल्‍लेबाज की हैसियत से खिलाएगा. बेयरस्‍टॉ तीसरे टेस्‍ट के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए चोटिल हो गए थे. इंग्‍लैंड की इस रणनीति को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने काउंटर करते हुए रोचक बात कही है. मोहम्मद शमी का कहना है कि अगर जॉनी बेयरस्टॉ चौथे टेस्ट मैच में खेलते हैं, तो उनकी चोटिल उंगली भारतीय गेंदबाजों के निशाने पर होगी. BCCI ✔ @BCCI Watch # TeamIndia get into the groove ahead of the 4th Test against England at The Ageas Bowl in Southampton. # ENGvIND 9:00 AM - Aug 28, 2018 3,578 320 people are talking about this Twitter Ads info and privacy ...

अब सुप्रीम कोर्ट के हाथों होगा एस श्रीसंत के क्रिकेट करियर का फैसला!

Image
मैच फिक्सिंग के मामले में बैन झेल सरे तेज गेंदबाज एस श्रीसंत की करियर का फैसला अब सुप्रीम कोर्ट करेगा।  उच्चतम न्यायालय ने बीसीसीआई द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के संबंध में श्रीसंत द्वारा दायर की गयी याचिका पर सुनवाई करने का फैसला किया है। यह सुनावाई आठ हफ्ते के बाद होगी।  बीसीसीआई ने स्पॉट फिक्सिंग के मामले को लेकर 2013 में एस श्रीसंत के जीवन भर क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगाया था। 2015 में श्रीसंत को मामले में बरी कर दिया गया। इसके बाद 2017 में केरल उच्च न्यायालय ने श्रीसंत पर लगे प्रतिबंध को बहाल कर दिया। श्रीसंत ने केरल उच्च न्यायालय के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर एवं डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा, ''याचिका को आठ हफ्ते बाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाता है।" क्रिकेटर ने पूर्व में न्यायालय से कहा था कि जीवन भर क्रिकेट खेलने पर लगाया गया प्रतिबंध बेहद कड़ी सजा है और वह पिछले पांच साल से नहीं खेल रहे हैं जोकि पर्याप्त सजा है। गौरतलब है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत, चव्हाण और चंदीला सहित...

रक्षाबंधन के मौके पर विराट कोहली ने शेयर किया बहन के साथ यह फोटो..

Image
रक्षाबंधन का पर्व देशभर में रविवार को पूरे उत्‍साह के साथ मनाया गया. टीम इंडिया के खिलाड़ी इस समय देश से बाहर इंग्‍लैंड में टेस्‍ट सीरीज खेलने में व्‍यस्‍त हैं लेकिन विराट कोहली इस मौके पर अपनी बहन को याद करना नहीं भूले. विराट ने रविवार को अपनी बहन भावना के साथ एक पुराना फोटो शेयर किया. ट्विटर पर शेयर किए गए इस फोटो में नन्‍हें विराट अपनी मां और बहन के साथ नजर आ रहे हैं. कुरता-पजामा पहले विराट इस तस्‍वीर में बहन और मां की मौजूदगी में केक काट रहे हैं. यह बेहद पुराना फोटो संभवत: विराट के जन्‍मदिन का है. विराट ने अपने संदेश में लिखा, 'भावना धींगरा दीदी के साथ कई बेहतरीन यादें जुड़ी हुई हैं. दुनियाभर की सभी बहनों को राखी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. #Rakhshabandhan' View image on Twitter Virat Kohli ✔ @imVkohli Throwback to fond memories with @ bhawnadhingra2 Didi Wishing a very Happy # Rakhi to all the sisters around the world. # Rakhshabandhan 7:07 PM - Aug 26, 2018 59.3K 4,803 people are talking about this Twitter Ads info and priva...

Ind vs Eng: ऋषभ पंत ने अपनी कामयाबी का श्रेय इन दो लोगों को दिया...

Image
युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपने पहले टेस्‍ट में शानदार प्रदर्शन किया. ऋषभ को नॉटिंघम टेस्‍ट के लिए दिनेश कार्तिक के स्‍थान पर भारतीय टीम में स्‍थान दिया गया था. अपने पहले टेस्‍ट में वे हालांकि बल्‍ले से तो बहुत ज्‍यादा योगदान नहीं दे सके लेकिन विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन करते हुए सात कैच लपके.  भारतीय टीम ने इस टेस्‍ट में इंग्‍लैंड को 203 रन के अंतर से पराजित किया. टीम इंडिया की इस जीत के बावजूद इंग्‍लैंड टीम पांच टेस्‍ट की सीरीज में 2-1 से आगे है, ऐसे में अगले दो टेस्‍ट बेहद रोमांचक होने की संभावना है. ऋषभ पंत का कहना है कि भारत ए टीम के साथ इंग्लैंड दौरे से उन्हें टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के साथ तेज और उछालभरी गेंदबाजी का सामना करके अच्छे प्रदर्शन में मदद मिली. पंत ने अपनी कामयाबी का श्रेय भारत ए के कोच राहुल द्रविड़ और अपने बचपन के कोच तारक सिन्हा को दिया. 20 वर्ष के पंत ने ट्रेंटब्रिज में अपने पहले टेस्ट में पहली पारी में 24 रन बनाये और फिर सात कैच भी लपके. उन्होंने कहा,‘इंग्लैंड में विकेटकीपिंग करना हमेशा कठिन होता है क्योंकि गेंद विकेट के पीछे स्विंग ...

तेजिंदरपाल ने शॉटपुट में बनाया रिकार्ड, भारत के लिए जीता 7वां स्वर्ण

Image
जकार्ता :  तेजिंदरपाल सिंह तूर ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष शॉटपुट स्पर्धा में खेलों का रिकार्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक जीता जिसके साथ एथलेटिक्स में भारत का पदक खाता खुला.तेइस  वर्षीय खिलाड़ी ने 20.75 मीटर की दूरी पर गोला फेंककर स्वर्ण जीता और राष्ट्रीय रिकार्ड भी बनाया. यह एशियाई खेलों का रिकार्ड भी है. उन्होंने ओम प्रकाश करहाना के नाम पर दर्ज 20.69 मीटर का छह साल पुराना रिकार्ड तोड़ा. तेजिंदर मैदान में सबसे ताकतवर दावेदार के तौर पर उतरे थे और इन उम्मीदों पर खरे उतरे. मौजूदा सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन उनके ही नाम दर्ज था. इससे पहले उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20.24 मीटर का था जो उन्होंने पिछले साल हासिल किया था.

Asiad 2018 : पुरुष हॉकी में भारत ने जापान को 8-0 से रौंदा, सेफा में पहुंचने के करीब

Image
जकार्ता :  गत चैंपियन भारत ने शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष हाॅकी स्पर्धा में जापान को 8-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने अभी तक तीन मैचों में 51 गोल दागे हैं, उसने पूल ए के पिछले मैचों में इंडोनेशिया को 17-0 से हराने के बाद हांगकांग को 26-0 से शिकस्त दी थी. ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने 17वें और 37वें मिनट में और मंदीप सिंह ने 32वें और 56वें मिनट में दो-दो गोल किये. एसवी सुनील ने सातवें, दिलप्रीत सिंह ने 12वें, आकाशदीप सिंह ने 45वें और विवेक सागर प्रसाद ने 47वें मिनट में गोल दागे. दुनिया की पांचवें नंबर की भारतीय टीम अब 14वीं रैंकिंग पर काबिज कोरिया से खेलेगी और फिर पूल लीग का समापन श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से करेगी. भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए जापानी गोल में हमले बोले. टीम ने दूसरे ही मिनट में प्रयास किया, लेकिन सुरेंदर कुमार के क्रास पर दिलप्रीत का डिफ्लेक्शन शाॅट वाइड चला गया.  गत चैंपियन को हालांकि गोल के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा और आकाशदीप ने रिवर्स हिट पास दिया और सुनील ने आसानी से इसे नेट में पहुंचा दिया. इसके बाद दिलप्रीत ने पांच मिन...

IND vs ENG 3rd Test: भारत का इंग्लैंड पर पलटवार, तीसरे टेस्ट में 203 रनों से धोया

Image
विराट को वीरों ने मेजबान इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट मैच में 203 रन के विशाल अंतर से हराकर मेजबान पर पलटवार करते हुए पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का स्कोर 2-1 कर दिया है. मैच के पांचवें दिन भारत को इंग्लैंड के ताबूत में आखिरी कील ठोकने के लिए सिर्फ एक ही विकेट चटकाना था. और दिन के तीसरे ही ओवर में अश्विन ने पुछल्ले जेम्स एंडरसन को आउट कर भारत की जीत की औपचारिकता पूरी कर दी. भारत ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए थे, तो जवाब में इंग्लैंड की पहली ही पारी 161 पर सिमट गई थी.  BCCI ✔ @BCCI India win the 3rd Test by 203 runs. # ENGvIND 3:46 PM - Aug 22, 2018 6,244 1,229 people are talking about this Twitter Ads info and privacy जवाब में भारत ने अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 352 रन बनाकर घोषित कर दी थी. इससे विराट कोहली ने मेजबान टीम को जीत के लिए 521 का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम अपनी दूसरी ही पारी में 317 पर सिमट गई. और भारत ने 203 के विशाल अंतर से मैच अपनी झोली में डाल लिया. विराट कोहली को मैन ऑफ...